मेहुल चोकसी के वकील का बयान, कहा- चोकसी भारत नहीं आ सकते

नई दिल्लीः एंटिगुआ के पीएम गेस्टन ब्राउन का मेहुल चोकसी को धूर्त बताने वाले बयान के बाद चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बयान देते हुए कहा कि मेहुल भारत नहीं आ सकते, क्योंकि उन्हें कई गंभीर स्वास्थ्य सम्स्याएं हैं और वह एंटीगा के कानून के अनुसार कानूनी उपचार करवाएंगे। हालांकि इससे पहले मेहुल ने यह कहते हुए भारत आने से मना कर दिया था कि अगर वह भारत वापस लौटे तो उनकी लिंचिंग कर दी जाएगी।

 mehul choksi advocate statement on returning of mehul in india

बता दें कि मेहुल चोकसी एक भगोड़ा हीरा व्यापारी हैं। मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि जब चोकसी अपने इलाज के लिए भारत से निकले थे तो उस वक्त कोई सीबीआई और ईडी की क्रिमिनल प्रोसीडिंग नहीं चल रही थी और ना ही ऐसी किसी ने कल्पना की थी। इस के अलावा उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के आरोपों का सामना करने वाला प्रत्येक व्यक्ति तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक अदालत उसे दोषी नहीं ठहराती है। मेहुल सभी कानूनी उपायों का लाभ उठाने का हकदार हैं।

विजय अग्रवाल ने एंटीगा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन के तीखे कमेंट पर पलटवार करते हुए कहा कि मेहुल उचित समय में अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। मेहुल चोकसी के वकील, जिन्होंने पिछले महीने खराब स्वास्थ्य के बारे में बात की थी, ने कहा था कि वह मुंबई में अपनी मेडिकल रिपोर्ट नहीं दे सकते हैं, क्योंकि एंटीगा में उनके डॉक्टर ने किसी वजह से उनका इलाज करने से मना कर दिया था।

बता दें कि एंटिगुआ और बारबूडा के पीएम गेस्टन ब्राउन ने कहा था कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को भारत तब प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा, जब उसकी याचिकाओं से निपटारा हो जाएगा। ब्राउन ने डीडी न्यूज से कहा था कि हम कानून को मानने वाले एक देश हैं और मामला न्यापालिका के समक्ष हैं। एंटिगुआ के पीएम गेस्टन ब्राउन ने चोकसी को धूर्त करार देते हुए कहा कि चोकसी ने कई याचिकाएं दाखिल कर रखी हैं और जबतक उसकी याचिकाएं निपट नहीं जातीं, हम कुछ नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+