वादियों में जलते स्कूलों के बीच महबूबा को आई अटल बिहारी की याद
महबूबा मुफ्ती बोलीं जो स्कूलों को जला रहे हैं उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, बोली अटल जी की नीतियों पर आगे बढ़ने की जरूरत है
श्रीनगर। जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में स्कूलों को आग के हवाले किया जा रहा है उसपर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उसे बख्शा नहीं जाएगा।

कश्मीर हिंसा में पाकिस्तानी सेना का हाथ, आतंकी ने किया खुलासा
अटलजी की नीति पर आगे बढ़ना चाहिए
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात को दोहराते हुए मुफ्ती ने कहा कि आप आपने दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं। हमें इस नीति पर आगे बढ़ना चाहिए।
पाक के साथ रिश्तों से खराब हो रहा है वातावरण
मुफ्ती ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर भी चिंता जाहिर की है, उन्होंने कहा कि इस बिगड़ते रिश्तो के चलते पानी की समस्या बड़ी होती जा रही है जो सीधे तौर पर जम्मू कश्मीर के लोगों और यहां के वातावरण को प्रभावित कर रही है।
स्कूल जलाने वालों सजा जरूर मिलेगी
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब सबकुछ ठीक चल रहा था तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने स्कूलों को जलाना शुरु कर दिया, जिसने हमारी शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित किया है। अगले एक हफ्ते में हमारी सरकार जरूर उन लोगों को सजा देने का काम करेगी जिन्होंने हमारे स्कूलों को जलाया है। उन्होंने इसे आतंकवाद की सबसे विभत्स चेहरा बताया है।
हम उन बच्चों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने हाल ही में मिलिटेंसी का रास्ता अख्तियार किया है, हम उन्हेंफिर से घर वापस लाने का काम करेंगे। मुफ्ती ने भारत पाकिस्तान के बीच रिश्तों को ठीक करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
आपको बता दें कि केंद्र ने पिछले हफ्ते मुफ्ती की सरकार को प्रदेश के हालात को बेहतर करने को कहा था, साथ ही जो स्कूल 9 जुलाई से बंद थे उन्हें फिर से खोलने की बात भी कही है।












Click it and Unblock the Notifications