छठवीं बार PDP की अध्यक्ष चुनीं गई सीएम महबूबा मुफ्ती
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती छठवीं बार जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष चुनी गई हैं। मुफ्ती के खिलाफ पार्टी से कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं था, ऐसे में उनका अध्यक्ष बनना तय था। आज मुख्यमंत्री आवास में हुए चुनाव के दौरान 250 डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। इस चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रूप कल शुक्रवार को ही दिया गया। PDP ने बतौर रिटर्निंग अफसर अब्दुल रहमान वीरी और ठाकुर फलेल सिंह को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

पार्टी के सभी मंत्रियों के साथ साथ सांसद और विधायक इस चुनाव में मौजूद थे। बता दें कि मुफ्ती साल 2003 से ही पार्टी की अध्यक्ष हैं। मुफ्ती ने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद अप्रैल 2016 में वो राज्य में भारतीय जनता पार्टी और PDP के गठबंधन वाली सरकार में मुख्यमंत्री बनीं। PDP की स्थापना 1999 में हुई थी और पहले अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद सईद बने थे।












Click it and Unblock the Notifications