जब मंत्रीपद की शपथ लेते हुए महबूबा मुफ्ती के भाई ने गॉड की जगह कह दिया 'डॉग'

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर सरकार में मंत्री बनाए गए तसादुक हुसैन मुफ्ती गुरुवार को शपथ ग्रहण में चूक कर बैठे। शपथ के दौरान उनकी जुबान फिसल गई और वो गॉड की जगह डॉग की शपथ ले बैठे। राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा ने दोनों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान तसादुक ने GOD की जगह गलती से DOG कह दिया। हालांकि जैसे ही उन्हें इस भूल का आभास हुआ तो उन्होंने गलती को सुधारते हुए GOD के नाम पर शपथ ली। तसादुक हुसैन मुफ्ती महबूबा मुफ्ती के भाई हैं।

मंत्रिमंडल में शामिल किए दो नए चेहरे

मंत्रिमंडल में शामिल किए दो नए चेहरे

जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल में दो नेताओं को शामिल किया है। गुरुवार को इन दो लोगों ने मंत्रीपद की शपथ ली। नए मंत्रियों में जावेद मुस्तफा मीर में महबूबा मुफ्ती के भाई तसादुक हुसैन मुफ्ती शामिल हैं। गुरुवार को दोनों का राजभवन में शपथ ग्रहण हुआ। मंत्री बनाए गए तसादुक हुसैन से शपथ ग्रहण में ये गलती हुई। दोनों को कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाया गया है। जम्मू कश्मीर में पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार है।

इसी साल पीडीपी में शामिल हुए थे तसादुक मुफ्ती

इसी साल पीडीपी में शामिल हुए थे तसादुक मुफ्ती

तसादुक मुफ्ती इस साल 7 जनवरी को अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली बरसी पर पीडीपी में शामिल हुए थे। तसादुक बीते हफ्ते ही एमएलसी बनाया गया है। उन्हें राज्य विधान परिषद के सदस्य के रूप में 22 दिसंबर को मनोनीत किया गया। यह स्थान विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे के कारण रिक्त हुआ था जिन्होंने पीडीपी की प्राथमिक सदस्यता से 22 अक्तूबर को इस्तीफा दे दिया था।

ओमकारा के सिनेमेटोग्राफर हैं तसादुक

ओमकारा के सिनेमेटोग्राफर हैं तसादुक

जम्मू कश्मीर में मंत्री बनाए गए 45 साल के तसादुक मुफ्ती सिनेमेटोग्राफर हैं, वो विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओमकारा' में बतौर सिनेमेटोग्राफर काम कर चुके हैं। ये फिल्म 2006 में आई थी। अपने पिता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सैयद के 7 जनवरी 2016 को हुए निधन के बाद तसादुक अपनी बहन महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार में शामिल हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+