राहुल गांधी को रावण कहने पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, BJP से सनातन धर्म पर पूछ लिया सवाल
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नया युग का रावण बताते हुए पोस्टर जारी किया। जिसके बाद विपक्ष लगातार बीजेपी पर निशाना साधे है। इसी क्रम में शुक्रवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यह उनकी हताशा को दर्शाता है। वे इंडिया गठबंधन से निराश हैं। वे जानते हैं कि हिंदू-मुस्लिम समेत उनकी सभी रणनीतियां विफल हो गई है।
वहीं, सनातन धर्म बात करते हैं हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि क्या 'सनातन धर्म' आपको सिखाता है कि आप अपने प्रतिद्वंद्वी को 'रावण' कहें। वे मुस्लिम नेताओं से मिलते हैं। इस देश में वे मुसलमानों को पीट-पीट कर मार डालते हैं...उन्होंने देश में गोडसे सेना बनाई है.. ।

विपक्ष के निशाने पर बीजेपी
आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत भी बीजेपी पर निशाना साथ चुके हैं। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। मैने राहुल गांधी से अधिक शुद्ध और खुले विचारों का व्यक्ति नहीं देखा है। उनकी(राहुल गांधी) जिज्ञासा और धार्मिक जानकारी जितनी है उतनी शायद किसी की नहीं है।
वहीं, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि रावण एक विकृति है, जो सबसे ज्यादा बीजेपी में। बीजेपी नरेंद्र मोदी और अमित शाह को राहुल गांधी से डर लगने लगा है। यह 2024 के चुनाव में आपकी (बीजेपी) हार सुनिश्चित करता है। राम और रावण का युद्ध इसी देश में हुआ था, रावण एक विकृति है जो सबसे ज्यादा बीजेपी में ही है।












Click it and Unblock the Notifications