Meghalaya Result 2023: मेघालय में फंसा पेंच, NPP बहुमत से दूर
Meghalaya Result 2023: 60 विधानसभा सीटों वाले मेघालय में एनपीपी 26 सीटों पर आ गई हैं, लेकिन बहुमत से दूर है।

Meghalaya Election Result 2023: मेघालय विधानसभा चुनावों म्नें किसी भी दल का बहुमत की तरफ आंकड़ा पहुंचता दिखाई नहीं दे रहा है। सत्तारूढ एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य में एनपीपी 26 सीटों पर तो यूडीपी के खाते में 11 सीटें आ रही है। वहीं टीएमसी और कांग्रेस को 5-5 सीटें मिली हैं।
59 सीटों पर मतगणना जारी
बता दें कि मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन सोहियोंग सीट से एक उम्मीदवार के निधन के बाद यहां चुनाव स्थगित किया गया है। ऐसे में 59 सीटों के नतीजे जारी होंगे। फिलहाल अब तक के रिजल्ट में कोई भी पार्टी अपने दम पर सत्ता में नहीं आती नजर आ रही है। सीएम कोनराड संगमा की पार्टी NPP 20 सीटें जीतकर 6 सीटों पर आगे चल रही है।
ममता 'दीदी' को बड़ा फायदा
मेघालय में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को बड़ा फायदा मिला है। उन्होंने मेघालय में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। जिसके बाद पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि एग्जिट पोल्स में भी यहां किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा था।
पिछले चुनावों में भी नहीं मिला था बहुमत
आपको बता दें कि साल 2018 यानी मेघालय के पिछले विधानसभा चुनावों में भी किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था, हालांकि चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं, जिसके बाद संगमा की पार्टी एनपीपी को 19 , बीजेपी और एचएसपीडीपी को दो-दो सीटें मिली थी। वहीं यूडीपी को 6 और पीडीएफ को 4 सीटें मिली थीं। ऐसे में एनपीपी ने बीजेपी और अन्य के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी।












Click it and Unblock the Notifications