अगले साल चुनाव से पहले मेघायल विधानसभा से 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा

Meghalaya: अगले साल मेघालय में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले मेघालय के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। दो विधायक सत्ताधारीदल नेशनल पीपुल्स पार्टी के हैं, जबकि एक विधायक विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस का है। जानकारी के अनुसार एनपीपी के फर्लिन संगमा, बेनेडिक मारक और टीएमसी के विधायक एचएम शंघपलियांग ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ही विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मेघालय विधानसभा के कमिश्नर एवं सेक्रेटरी डॉक्टर एंड्र्यू साइमंस ने इस बात की जानकारी दी है।

Meghalaya

शंघपलियांग मासिनराम विधानसभा सीट से विधायक हैं, जबकि मारिक और फर्लिन संगमा रक्समग्रे और सेलसेला से विधायक हैं। इन तीनों ही विधायकों ने स्पीकर मेतबाह लिंगदोह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आज के इस्तीफे के बाद एनपीपी के विधायकों की संख्या 23 से घटकर 21 हो गई है। बता दें कि मेघालय में विधानसभा की कुल 60 सीटे हैं। टीएमसी के एक विधायक के इस्तीफे के बाद उसके विधायकों की संख्या अब 11 हो गई है।

पिछले साल नवंबर माह में 12 कांग्रेस विधायकों ने टीएमसी का दामन थाम लिया था, जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा भी शामिल थे। प्रदेश में भाजपा के 2 विधायक हैं, वह एनपीपी की अगुवाई वाली सरकार में छोटी सहयोगी है। प्रदेश में एनसीपी की 6 दलों की गठबंधन की सरकार चला रही है। इसी साल सितंबर माह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेघायल भाजपा अध्यक्ष एम चूबा ने कहा था कि वह एनपीपी की सरकार से एक महीने के भीतर अपना समर्थन वापस ले सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+