मिलिए गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन की खूबसूरत नातिन से, सोशल मीडिया की हैं नई सनसनी
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले फेज के मतदान में 12 दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में जान लगा दी है। बात अगर भारतीय जनता पार्टी की करें तो अब वो सेलिब्रेटीज को प्रचार मैदान में उतारने की तैयारी में है ताकि कैंपेन में रौनक लाई जा सके। खबरों के मुताबिक सलमान खान भी गुजरात में बीजेपी के लिए प्रचार कर सकते हैं। इससे अलग गुजरात के कई नेताओं के बच्चे भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। अगर यह चुनाव के लिए मैदान में उतरे तो आसानी से भीड़ इकट्ठा कर सकते हैं। ज्यादा दूर न जाकर गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल की नातिन संस्कृति पटेल को ही देख लीजिए।

अपने स्टाइलिश लुक और फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं संस्कृति पटेल
आनंदीबेन की बेटी अनार पटेल और दामाद जयेश पटेल की बेटी संस्कृति पटेल सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज के कारण चर्चा में रहती हैं। बता दें कि संस्कृति अहमदाबाद में सांस मल्टी डिजाइनर स्टूडियो की डायरेक्टर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज में से एक की चर्चा हमेशा होती है। दरअसल, उस फोटो में उन्होंने अपने हाथ पर पिता जयेश और मां अनार के नाम का एक टैटू गुदवाया है।

मॉडलिंग की फोटो शेयर करती हैं संस्कृति
संस्कृति सांस मल्टी डिजाइनर स्टूडियो के फेसबुक पेज पर मॉडलिंग की कुछ फोटोज शेयर करती हैं। इन फोटोज में उनकी मां अनार पटेल के पार्टनर दक्षेश शाह भी संस्कृति के साथ नजर आ रहे हैं। संस्कृति की फोटोज पर उनके दोस्तों और जानने वाले के कई लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। उनके फोटोज को देख कई दोस्त सवाल पूछते हैं कि आखिर बॉलीवुड में कब एंट्री कर रही हो। इसके जवाब में संस्कृति कहती हैं कि सिल्वर स्क्रीन पर कब आऊंगी, यह तो नहीं पता, लेकिन किसी न किसी स्क्रीन पर तो आऊंगी, यह तय है।

लंदन के फोटोग्राफर ने किया था फोटोशूट
आपको बता दें कि साल 2016 में उन्होंने फोटोशूट भी कराया था जिसमें उन्होंने लंदन के फोटोग्राफर Meurig Marshall और मेकअप आर्टिस्ट Suzzane Smith को क्रेडिट दिया था। दोनों को संबोधित करते हुए संस्कृति ने लिखा था कि इनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही दिलचस्प रहा।












Click it and Unblock the Notifications