जानिए कितने बूढ़े कितने यंग हैं मोदी के नए नौरत्न

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में रविवार सुबह 10:30 बजे होने जा रहे फेरबदल को लेकर तस्वीरें अब साफ हो चुकी हैं। जिस तरह से मोदी ने नए कैबिनेट के लिए चेहरों को चुना है उससे साफ हो गया है कि उन्‍होंने अपने सहयोगियों को कई तरह के अनुभवों और राजनीतिक पृष्ठभूमि को नजर में रखकर परखा है। ऐसा इसलिए ताकि सरकार योजनाओं और नीतियों पर अधिक ध्‍यान दे सके।

जानिए कितने बूढ़े कितने यंग हैं मोदी के नए नौरत्न

हालांकि अभी तक इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि किस मंत्री को किस पोर्टफोलियो पर रखा जाएगा या फिर मौजूद मंत्रियों को लेकर किस तर‍ह बदलाव होगा लेकिन मकसद सिर्फ विकास कार्यों पर ध्‍यान देना है। तो आईए आपको विस्‍तार से बताते हैं कि मोदी के नए मंत्रालय में कितने उम्र के लोगों को जगह दी गई है। या यूं कह लें कि मोदी के कैबिनेट में कितने बूढ़े और कितने यंग हैं मंत्री। यह चर्चा इसलिए भी क्‍योंकि मोदी अपने मंत्रियों की उम्र और उनके संतोषजनक प्रदर्शन पर खासा ध्‍यान देते हैं। मोदी ने जिन 9 चेहरों को मंत्रालय में जगह दी है उन्‍हें लेकर अगर उम्र की बात की जाए तो वो औसत 64.4 साल निकलती है।

हरदीप सिंह पुरी (उम्र 65 साल)

हरदीप सिंह पुरी की उम्र 65 साल है। वो रिसर्च एंड इंफोर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज (आरआईएस) के प्रेसिडेंट हैं। वह 1974 बैच के पूर्व आईएफएस ऑफिसर रह चुक हैं। हरमीत सिंह पूरी इंटरनेशनल पीस इंस्‍टीट्यूट, न्‍यूयॉर्क के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं। विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा का उन्‍हें जानकार माना जाता है। वो दिल्‍ली हिंदू कॉलेज के स्‍टूडेंट रह चुके हैं और जेपी आंदोलन के सक्रिय सदस्‍य भी।

अल्फोंस कन्ननाथनम (उम्र 64 साल)

अलफोंस की उम्र 64 साल है और वो केरल काडर के 1979 बैच के आईएएस ऑफिसर रह चुके हैं। वह डीडीए के कमीशनर भी रह चुके हैं। वह पेशे से वकील भी हैं। अल्फोंस कन्ननाथनम को 1994 में टाइम्स मैगजीन ने 100 यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची में शामिल किया था।

सत्‍यपाल सिंह (उम्र 61 साल)

सत्‍यपाल सिंह पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्‍नर रह चुके हैं। उनकी उम्र 61 साल है। वो उत्तर प्रदेश के बागपत से लोकसभा सांसद हैं। वह संसदीय समिति (ऑफिस ऑफ प्रॉफिट) के सदस्य भी हैं। वह महाराष्ट्र काडर के आईपीएस ऑफिसर रह चुके हैं। सिंह ने नक्‍सलवाद पर पीएचडी किया है।

शिव प्रताप शुक्‍ला (उम्र 65 साल)

शिव प्रताप शुक्‍ला की उम्र 65 साल है। वो उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। वह संसदीय समिति (ग्रामीण विकास) के सदस्य भी हैं। वो 1989, 1991, 1993 और 1996 यूपी विधानसभा में रह चुके हैं। उन्‍होंने यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में 8 साल सेवाएं दी हैं। इन्‍होंने ग्रामीण विकास और शिक्षा पर खासा ध्‍यान दिया। इन्‍होंने गोरखपुर विश्‍वविद्यालय एलएलबी की डिग्री ली। इन्‍होंने 1970 में छात्र नेता के तौर पर अपनी राजनीति शुरु की थी।

अश्विनि कुमार चौबे (उम्र 64 साल)

घर-घर में होगा शौचालय निर्माण, तभी होगा लड़ली बीटिया का कन्‍यादान नाम से नारे लगाने वाले अश्विनि कुमार चौबे लोकसभा सांसद हैं। बिहार के बक्सर से लोकसभा सांसद हैं। वह केंद्रीय सिल्क बोर्ड के मेंबर भी हैं। वह संसदीय समिति (ऊर्जा) के सदस्य भी हैं। बिहार से बीजेपी का बड़ा चेहरा। बिहार सरकार में ये 8 साल तक कैबिनेट मंत्री रहे। बिहार सरकार में स्वास्थ्य, शहरी विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले हैं। ये जेपी आंदोलन के सक्रिय सदस्‍य रहे। 1970 में इन्‍होंने पटना विश्‍वविद्यालय में छात्र नेता के तौर पर राजनीति शुरु की और अध्‍यक्ष रहे। केदारनाथ त्रासदी पर इन्‍होंने किताब लिखी है। जोलॉजी में ये बीएसी है। इन्‍हें योगा में खासा रूचि है।

अनंत कुमार हेगडे (उम्र 49 साल)

अनंतकुमार की उम्र 49 साल है। वो कनार्टक से लोकसभा सांसद हैं। वह विदेश और मानव संसाधन मामलों पर बनी संसदीय समिति के सदस्य भी हैं। लोकसभा सांसद के तौर पर यह उनका 5वां कार्यकाल है। ये एनजीओ कादंबा के फाउंडर हैं।

राजकुमार सिंह (उम्र 64 साल)

राजकुमार सिंह की उम्र 64 साल है। राजकुमार सिंह बिहार के आरा से लोकसभा सांसद हैं। वह बिहार काडर के 1975 बैच के पूर्व आईएएस ऑफिसर हैं। वह फैमिली वेलफेयर पर बनी संसदीय समिति के मेंबर भी हैं। राज कुमार सिंह पूर्व आईएएस रह चुके हैं। वो गृह सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।

विरेंद्र कुमार (उम्र 63 साल)

विरेंद्र कुमार की उम्र 63 साल है। वीरेद्र कुमार मध्य प्रदेश के टिकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। वह मजदूर के मामलों पर बनी संसदीय समिति के प्रमुख भी हैं। विरेंद्र कुमार 6 बार से सांसद हैं। संसदीय बोर्ड के चेयरमैन हैं विरेंद्र कुमार। 1970 में विरेंद्र कुमार जेपी आंदोलन के सक्रिय सदस्‍य रहे हैं। इस आंदोलन से जुड़े होने के दौरान इन्‍होंने इमरजेंसी के समय में 16 माह तक जेल की सजा काटी है। ये अर्थशास्‍त्र से एमए और चाइल्‍ड लेवस से पीएचडी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+