मिलिए केन्या के शाहरुख और काजोल से,अनुपम खेर ने शेयर किया ये Funny Video

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की क्यूट रोमांटिक जोड़ी की लिस्ट में से एक काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी, पर्दे पर दोनों को साथ देखना दर्शकों के लिए काफी सुखद होता है,दोनों ने साथ में जितनी फिल्में की है, उनमें तकरीबन सभी ने अच्छा बिजनेस किया है लेकिन उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज भी बेस्ट रोमांटिक फिल्मों में से एक है, ये दोनों के करियर की बेस्ट फिल्म कही जा सकती है, इस फिल्म के जरिए काजोल-शाहरुख ने पर्दे पर रूमानियत जो तस्वीर पेश की, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है।

आज भी बरकरार है DDLJ का जादू

आज भी बरकरार है DDLJ का जादू

इस फिल्म का असर केवल भारतीयों पर ही नहीं है बल्कि विदेशियों पर हुआ है, आज इतने बरस बीत जाने के बाद भी ये फिल्म लोगों के दिलों पर राज करती है, जिसका साक्षात प्रमाण है वायरल हो रहा ये वीडियो, जो कि इस फिल्म में अहम रोल निभाने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने ही शेयर किया है, दरअसल, बहुमुखी प्रतिभा के धनी और बेहतरीन एक्टर अनुपम खेर ने केन्या के शाहरुख-काजोल कहकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें केन्या का एक कपल 'तुझे देखा तो यह जाना सनम' गाने पर बिल्कुल शाहरुख और काजोल के अंदाज में दिख रहा है।

अनुपम खेर ने शेयर किया ये खास Video

दोनों ठीक वैसे ही एक्ट कर रहे हैं, जैसे कि किंग खान और काजोल ने फिल्म के गाने 'तुझे देखा तो यह जाना सनम' में किया था, इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा था प्रस्तुत हैं केन्या से शाहरुख और काजोल का प्रेम गीत, इस वीडियो को गाने को तैयार करने वाले ललित पंडित ने साझा किया है।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो हुआ वायरल

देखते ही देखते ये वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है, खास बात तो यह है कि कुछ ही देर पहले साझा हुए इस वीडियो को करीब 65 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इतिहास रचा था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' ने

इतिहास रचा था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' ने

बता दें कि आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' ने वर्ष 2015 में 20 वर्ष पूरे किए थे, शाहरुख ने ‘दिलवाले दुल्हनिया..' को खास यात्रा बताया था, ये फिल्म आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म थी, फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल भी नजर आईं थी, इसके बाद दोनों ‘कुछ कुछ होता है', ‘कभी खुशी कभी गम', ‘माई नेम इज खान' और ‘दिलवाले' जैसी कई फिल्मों में एक-दूसरे के साथ नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+