मिलिए बीजेपी की ग्लैमरस महिला नेता से, जो अब एक्टिंग में दिखाएंगी कमाल
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ग्लैमरस महिला नेता अब एक्टिंग की दुनिया में अपना सिक्का जमाने के लिए निकल चुकी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रभारी सोनाली सिंह अब टीवी सिरियल में नजर आएंगी। सोनाली जीटीवी पर शुरू होने जा रहा शो 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' सीरियल में एक्टिंग करती नजर आएंगी। Video: जर्मन एंबेसडर की बीवी के साथ रोमांस करते दिखें सलमान खुर्शीद

इस शो में सोनाली नवाब शाह नाम के किरदार की पत्नी का रोल अदा करेंगी। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब सोनाली टीवी पर नजर आएंगी। इस से पहले सोनाली दूरदर्शन हरियाणा के लिए एंकरिंग कर चुकी है, हलांकि एक्टिंग के फिल्ड में ये उनका पहला मौका है। टीवी सीरियल में रोल ऑफर होने के बाद वो अगले 7 से 8 महीने शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।
बीजेपी का ग्लैमरस चेहरा सोनाली सिंह
कौन हैं सोनाली सिंह
सोनाली हरियाणा की रहने वाली हैं। वो पिछले आठ साल से बीजेपी के एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। बीजेपी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा का प्रभार उनके पास है। वे चार साल से हरियाणा में काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications