मिलिए BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना से, जो बनना चाहती हैं क्लासिकल डांसर

Meet BCCI President Sourav Ganguly's Daughter Sana: कोलकाता। पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से बाहर आते ही मीडिया और लोगों से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि मैं पूरी तरह से फिट हूं, उन्होंने अस्पताल और डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया है।

सौरव गांगुली की बेटी का नाम है सना

सौरव गांगुली की बेटी का नाम है सना

आपको बता दें कि कोलकाता प्रिंस के नाम से मशहूर सौरव की पत्नी डोना गांगुली एक मशहूर ओडिसी डांसर हैं और दोनों की एक बेटी सना गांगुली है, जो कि अपने पापा की तरह क्रिकेटर नहीं बल्कि मम्मी की तरह ओडिसी नृत्यांगना बनने की ख्वाइश रखती हैं।

क्लासिकल डांसर बनना चाहती हैं सना

क्लासिकल डांसर बनना चाहती हैं सना

सना 7 साल की उम्र से डांस सीख रही हैं, फिलहाल मीडिया से दूर रहने वाला गांगुली परिवार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, सना फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने नृत्य नाटक कृष्णा से अपने काम की शुरुआत की थी।

पापा के साथ एड में दिखी थीं सना

सना को पहली बार पिता सौरव के साथ सेंको ज्वेलरी के एड में देखा गया था। इसके बाद सना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गईं और वो अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

सना और सौरव को लेकर डोना ने कही ये खास बात

सना और सौरव को लेकर डोना ने कही ये खास बात

यहां आपको बता दें कि अपने पति की कामयाबी पर खुश होते हुए डोना गांगुली ने कहा था कि मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, मैं बहुत खुश हूं, हालांकि गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद वो फैमिली को कम वक्त दे पाएंगे लेकिन मुझे इस बात पर एतराज नहीं क्योंकि सना अब कॉलेज जाने वाली हो गई है और वो काफी समझदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+