मिलिए ऐश्वर्या राय बच्चन की नई हमशक्ल आशिता सिंह से, वीडियो देख खा जाएंगे धोखा
मुंबई, 03 अगस्त। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय बच्चन की खूबसूरत का हर कोई दीवाना है। ऐश्वर्या राय बच्चन की जबदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वहीं ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्लों की सूची में एक नया जुड़ गया है? हूबहू एक्ट्रेस की तरह दिखने वाली इस हमशक्ल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसको देखकर आप भी धोखा खा जाएंगे।

ऐश्वर्या राय बच्चन की "डुप्लिकेट" ने शेयर किया ये वीडियो
आशिता सिंह जिसे इंटरनेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन के "डुप्लिकेट" के रूप में सबसे अच्छी तरह से पहचाना जाता है। मंगलवार को आशिता सिंह के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर डाले गए वीडियो को देखकर आप भी समझ जाएंगे कि 47 वर्षीय अभिनेत्री की आशिता सिंह को डोपेलगैंगर क्यों कहा जाता है - उनके और ऐश्वर्या के बीच गजब की समानता है जिसे देखकर हर कोई अचंभित हो जाता है।
ऐश्वर्या की डुप्लीकेट को यूजर्स दे रहे ये सलाह
आशिता सिंह ने जो हालिया वीडियो पोस्ट किया है उस पर उनको जमकर कमेंट मिल रहे हैं। "ऐश्वर्या की तरह सुंदर" और "ऐश्वर्य जी की तरह सुंदर दिखने" जैसे कमेंट कर रहे हैं। उनकी एक पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया: "क्यों न आप बॉलीवुड या टॉलीवुड में ट्राई करें, ऐश्वर्या राय बच्चन के बाद आप अगली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस होंगी या आप दोनों एक फिल्म में जुड़वां बहनों का अभिनय कर सकते हैं।
लिप-सिंक करती नजर आई डुप्लीकेट
अपने अधिकांश वीडियो में, आशिता सिंह को उनकी फिल्मों और गीतों से ऐश्वर्या के संवादों को लिप-सिंक करते देखा जा सकता है। कई फोटो को आशिता सिंह ने शेयर किया है जिसमें वो एक्ट्रेस की कार्बन कापी नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार फन्ने खां में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ देखा गया था। वह अगली बार मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देंगी, जिसमें विक्रम, कार्थी, अदिति राव हैदरी और तृषा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वह अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications