COVID19: 'राजाजी पार्क के सारे जानवर सुरक्षित और स्वस्थ, किसी को नहीं हुआ Corona'

देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड के रेंजर ने उन सारी खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि राजाजी नेशनल पार्क के चीला रेस्क्यू सेंटर में दो हाथियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। उनके सैंपल भी कोरोना जांच के लिए बरेली भेजे गए हैं, रेंजर ने कहा कि यहां के सारे जानवर सुरक्षित और स्वस्थ, किसी को नहीं हुआ है कोरोना।

COVID19: राजाजी पार्क के सारे जानवर सुरक्षित और स्वस्थ, किसी को नहीं हुआ Corona

गौरतलब है कि मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक राजाजी पार्क के चीला रेस्क्यू सेंटर में 22 मार्च को सुल्तान नाम के तीन साल के हाथी की तबियत खराब हो गई। बुखार के साथ ही शरीर में दाने निकल आए। इसके बाद उसका इलाज शुरू किया गया। इसी बीच पांच साल की रानी नाम की हथनी को भी यही दिक्कत हुई। पार्क की सीनियर वेटेनरी डॉक्टर अदिति शर्मा ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों को एनीमल पॉक्स है, जो फैलने वाली बीमारी है, फिलहाल पार्क के रेंजर ने इन सारी बातों को गलत बता दिया है।

देश में बढ़ते जा रहे हैं कोरोना के मरीज

भारत सहित दुनिया के कई देश इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रहे हैं। चीन के वुहान शहर से निकले इस वायरस ने लाखों लोगों को मौत का ग्रास बना दिया है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 1.60 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भारत में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस महामारी से निपटने की कोशिश कर रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के 1553 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 44

उत्तराखंड की बात करें तो यहां कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मामले सामने आए हैं। दोनों ही संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही वे देहरादून में आकर रहने लगे थे। प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 44 हो गई है। मरीजों को दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+