Mecca Masjid case: असीमानंद को बरी करने वाले जज की सुरक्षा बढ़ी
नई दिल्ली। मक्का मस्जिद धमाका मामले में फैसला देने वाले एनआईए मामलों के विशेष न्यायाधीश के रवींद्र रेड्डी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस ने न्यायाधीश रवींद्र रेड्डी को सुरक्षा देने की पुष्टि की है। आपको बता दें कि रवींद्र रेड्डी ने इस मामले की सुनवाई करते हुए स्वामी असीमानंद सहित पांच लोगों को बरी कर दिया था। हैदराबाद पुलिस के अनुसार न्यायाधीश के घर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

एनआईए की कोर्ट ने हैदराबाद के मक्का मस्जिद में 2007 में हुए ब्लास्ट कांड में स्वामी असीमानंद और चार अन्य को सोमवार को बरी कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन उनके खिलाफ मामला साबित करने में नाकाम रहा है।












Click it and Unblock the Notifications