Me Too: यौन शोषण के आरोपों में घिरे एमजे अकबर पर मेनका गांधी ने कहा, 'जांच होनी चाहिए'

महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कहा कि उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। गांधी ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। ऊंचे ओहदे पर बैठे पुरुष अक्सर ऐसा करते हैं।

Recommended Video

    #MeToo Movement के Support में Maneka Gandhi, कहा MJ Akbar मामले की हो जांच | वनइंडिया हिन्दी
    Maneka Gandhi

    नई दिल्ली। महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कहा कि उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। गांधी ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। ऊंचे ओहदे पर बैठे पुरुष अक्सर ऐसा करते हैं। मेनका गांधी पहली भाजपा नेता हैं जिन्होंने पूर्व पत्रकार और विदेश राज्य मंत्री एमजे एकबर को लेकर बयान दिया है। एमजे अकबर पर कुछ महिला पत्रकारों ने #MeToo आंदोलन के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया है।

    मेनका गांधी ने कहा, 'जांच होनी चाहिए'

    मेनका गांधी ने कहा, 'जांच होनी चाहिए'

    महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एमजे अकबर पर बयान दिया है। गांधी ने कहा, 'जांच होनी चाहिए। महिला और बाल विकास मंत्री पुरुष अक्सर ऐसा करते हैं। यह कंपनियों में काम कर रहे मीडिया, राजनीति और वरिष्ठ नागरिकों पर लागू होता है। अब जब महिलाओं ने बात करना शुरू कर दिया है, तो हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए।' मेनका गांधी ने आगे कहा कि महिलाएं पहले ऐसी बातें करने से डरती थीं।

    एमजे अकबर पर चुप रहीं सुषमा स्वराज

    एमजे अकबर पर चुप रहीं सुषमा स्वराज

    'महिलाएं बोलने से डरती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि लोग उनका मजाक बनाएंगे या उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाएंगे। अब जब उन्होंने बोलना शुरू कर दिया है तो हमें उनके आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।' जहां मेनका गांधी ने एमजे अकबर के खिलाफ जांच के लिए कहा, वहीं जब सुषमा स्वराज से पूछा गया था तो उन्होंने इसपर बोलने से इनकार कर दिया था। मंगलवार दोपहर जब सुषमा स्वराज से इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी, तो वो बिना कुछ बोले वहां से चली गईं।

    ऊपर लगे आरोपों पर अब तक चुप हैं अकबर

    ऊपर लगे आरोपों पर अब तक चुप हैं अकबर

    विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के ऊपर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्रकारों का कहना है कि अकबर होटल रूम में उनका इंटरव्यू लिया करते थे, जहां उन्हें शराब और बिस्तर पर बैठने की पेशकश की जाती थी। महिला पत्रकारों ने अकबर के व्यवहार को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि न्यूजरूम में भी उनका बर्ताव गलत होता था। अकबर ने अभी तक अपने ऊपर लगे आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी है, वहीं भाजपा सांसद उदित राज ने उनका बचाव किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+