फिर फूटा तनुश्री का गुस्सा, कहा- '24 साल की थी तब चार लोगों ने मेरा उत्पीड़न किया'

मीटू मूवमेंट के तहत नाना पाटेकर के ऊपर यौन दुराचार का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपना नया बयान जारी किया है।

नई दिल्ली। मीटू मूवमेंट के तहत अपने सह-कलाकार और बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के ऊपर यौन दुराचार का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और राखी सांवत के खिलाफ अपना नया बयान जारी किया है। इससे पहले तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के ऊपर साल 2008 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था। तनुश्री का आरोप है कि फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ एक अंतरंग डांस करने की मांग की थी। उन्होंने इस मामले में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म के निर्देशक राकेश सारंग और निर्माता सामी सिद्दीकी के ऊपर भी नाना पाटेकर का साथ देने का आरोप लगाया है।

'चार लोगों ने मेरा उत्पीड़न किया'

'चार लोगों ने मेरा उत्पीड़न किया'

अब एक बार फिर तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और राखी सावंत के खिलाफ एक ताजा बयान जारी किया है। बॉलीवुडलाइफ.कॉम के मुताबिक, अपने बयान में तनुश्री ने कहा है, 'गणेश आचार्य के नाम की सिफारिश मैंने ही फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के लिए की थी, लेकिन उन्होंने एहसान फरामोशी दिखाते हुए मौके पर मेरी कोई मदद नहीं की। मेरी ओर से दर्ज एफआईआर में शामिल चार आरोपियों में उनका भी नाम है। महज 24 साल की उम्र में, जब मैं अपना बॉलीवुड करियर शुरू कर रही थी, तब सेट पर किसी एक ने नहीं, बल्कि चार लोगों ने मेरा उत्पीड़न किया। इसी गणेश आचार्य ने मीडिया में मेरे बारे में दुर्भावनापूर्ण अफवाहें फैलाईं और मेरी प्रोफेशनल छवि को बर्बाद कर दिया।'

'मुझे ताज्जुब है कि मैं जिंदा हूं'

'मुझे ताज्जुब है कि मैं जिंदा हूं'

तनुश्री ने अपने बयान में आगे लिखा, 'राखी सावंत की ओर से मुझे बदनाम करने के लिए रची गई हर साजिश के पीछे गणेश आचार्य का ही दिमाग था और इन्हीं साजिशों के कारण मेरे ऊपर हर तरह की अपमानजनक चीजों का आरोप लगाया गया। मुझे ताज्जुब है कि 10 साल पहले और भारत में पिछले 6 महीनों के दौरान, जब मैंने कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ एक स्टैंड लिया, वहां इतना अपमान होने के बाद भी मैं जिंदा हूं। आपको लगता है कि आप अपनी खुद की एकेडमी खोलने से बचे रहेंगे और आगे बढ़ेंगे?? मैं तुम्हें बद्दुआ नहीं दूंगी!! मैं अपने दिल और आत्मा की गहराई से राखी सावंत, गणेश आचार्य, नाना पाटेकर, राकेश सारंग और निर्माता सामी सिद्दीकी को बद्दुआ दी हैं।'

'आपके बच्चे भी उसी दर्द से गुजरेंगे'

'आपके बच्चे भी उसी दर्द से गुजरेंगे'

अपने बयान में तनुश्री ने कहा, 'हर वो शख्स, जो आप पांच लोगों के साथ व्यक्तिगत रूप से, प्रोफेशनल तौर पर या आपके बिजनेस से जुड़ेगा, उसे भी यही बद्दुआ लगेगी और वो कभी भी जीवन में सफल नहीं हो पाएगा। आपके बच्चे और उन लोगों के बच्चे, जो आपके साथ जुड़ते हैं, वो भी उसी मानसिक और भावनात्मक दर्द से गुजरेंगे, जिस दर्द से मैं और मेरा परिवार गुजरा है। मेरी बात ध्यान रखना... आपके बेटों को शारीरिक कष्ट और आपकी बेटियों को मानसिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजरना होगा। आप किसी भी तरीके से सफल नहीं हो पाएंगे। मेरी बद्दुआ हर उस इंसान के लिए है, जिसने मुझे किसी भी तरीके से लांछित किया। अपने दोस्तों और सहकर्मियों को इसलिए सावधानी से चुनना, कहीं ऐसा ना हो कि आपको भी नुकसान हो!!'

'कोई देवी-देवता आपकी मदद नहीं करेगा'

'कोई देवी-देवता आपकी मदद नहीं करेगा'

तनुश्री ने अपने बयान में कहा, 'मेरे बारे में आप लोगों ने जितनी बुरी बातें की, मैं वो सब आपको लौटाती हूं। इस बद्दुआ को लो और अपनी आत्मा के अंदर समेटो। कोई भी पुजारी या पंडित या किसी भी धर्म का पवित्र या अपवित्र शख्स आपको इस बद्दुआ से बाहर नहीं निकाल सकता। कोई देवी-देवता और दूसरे धार्मिक प्रतीक भी आपकी मदद नहीं करेंगे, इसलिए उनसे मदद मांगने की कोशिश मत करना। इस बद्दुआ का समाधान केवल ब्रह्मांड का परमेश्वर ही वक्त आने पर करेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+