साजिद खान ने कहा था मेरे सामने कपड़े उतारो, मना करने पर खींचा टॉप: सिमरन सूरी

मुंबई। डायरेक्टर साजिद खान पर एक और महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री सिमरन सूरी ने कहा है कि ऑडिशन के नाम पर घर बुलाकर साजिद ने उनसे बदतमीजी की। सूरी का कहना है कि इनसे कपड़े उतारने को कहा गया और उनके टॉप में हाथ घुसाया गया। मॉडल सलोनी चोपड़ा, एक्ट्रेस रेचल वाइट और जर्नलिस्ट करिश्मा के बाद सिमरन चौथी महिला हैं, जिन्होंने साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

एक्ट्रेस ने कहा, ऑडिशन के लिए घर बुलाया

एक्ट्रेस ने कहा, ऑडिशन के लिए घर बुलाया

एक्ट्रेस सिमरन सूरी ने बताया किया कि, 'साजिद खान ने फिल्म 'हिम्मतवाला' के ऑडीशन के लिए उन्हें बुलाया था। मैं बताए गए पते पर पहुंची तो पता चला कि उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया था। मैं ये सब देखकर हैरान थी क्योंकि मुझे लगा था कि ये प्रोफेशनल मीटिंग होगी। साजिद ने मुझसे कपड़े उतारने के लिए कहा। साजिद ने मुझसे कहा कि तुम अपने कपड़े उतारो। मैं तुम्हारी बॉडी देखना चाहता हूं। मैंने इस पर विरोध किया।'

साजिद ने मेरा टॉप खींचा

साजिद ने मेरा टॉप खींचा

सिमरन कहती हैं, 'कपड़े उतारने की बात पर मैंने गुस्सा किया को वह तुरंत मेरे पास आए और मेरे टॉप को नीचे करते हुए कहा कि अपनी क्वीवेज तो दिखा। मैं काफी तेज चिल्लाई और उन्हें गाली देते हुए वहां से निकल गई। वहीं बाद में साजिद का कॉल आया उन्होंने कहा कि ये सब एक-दूसरे को जानने पहचानने के लिए जरूरी है। मैंने साजिद को बहुत सुनाया और फोन काट दिया।' सिमरन ने कहा इसके बाद में काफी टूट गई थी।

सलोनी चोपड़ा को साजिद ने किया था महीनों तक परेशान

सलोनी चोपड़ा को साजिद ने किया था महीनों तक परेशान

इससे पहले साजिद पर तीन महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। मॉडल सलोनी चोपड़ा ने एक ब्लॉग शेयर कर बताया कि कैसे महीनों तक साजिद ने उनका यौन शोषण किया। साजिद की घिनौनी करतूतों के बारे में बताते हुए सलोनी ने लिखा था, 'साल 2011 में वो साजिद के पास असिस्टेंट डायरेक्टर के इंटरव्यू के लिए गई थीं और तभी साजिद ने उनसे आपत्तिजनक सवाल पूछने शुरू कर दिए जिसे सुनकर वो हैरान रह गईं। सलोनी ने बताया कि साजिद ने उनसे पूछा कि क्या वो मास्टरबेट करती हैं और कितनी बार? क्या वो कभी यौन शोषण का शिकार रही हैं क्या उन्होंने ब्रेस्ट जॉब कराई है?'

बिपाशा बसु ने भी उठाए साजिद के बर्ताव पर सवाल

बिपाशा बसु ने भी उठाए साजिद के बर्ताव पर सवाल

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी साजिद खान के बर्ताव पर सवाल उठाए थे। 'हमशकल्स' में साजिद के साथ काम करने वाली बिपाशा ने ट्वीट कर तनुश्री दत्ता की तारीफ की थी। बिपाशा के ट्वीट पर जब एक यूजर ने उनसे साजिद के व्यवहार पर बोलने के लिए कहा तो एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि सेट पर साजिद का बर्ताव काफी खराब रहता था। बिपाशा ने लिखा, 'मैं खुश हूं कि महिलाएं पुरुषों के उत्पीड़न के खिलाफ बोल रही हैं, लेकिम मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ।'

फराह खान ने कहा, 'पीड़ित महिलाओं के साथ हूं'

फराह खान ने कहा, 'पीड़ित महिलाओं के साथ हूं'

इन आरोपों के बाद साजिद अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के डायरेक्टर पद से हट गए हैं। वहीं फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार ने बयान जारी कर कहा था कि वो यौन शोषण के आरोपियों संग काम नहीं करेंगे और इसपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साजिद की बहन और कोरियोग्राफर फराह खान ने भी ट्वीट कर अपने भाई के व्यवहार पर दुख जाहिर किया था। देश में चल रहे #MeToo कैंपेन ने कई नामी हस्तियों का घिनौना चेहरा लोगों के सामने ला दिया है। केवल फिल्म इंडस्ट्री से ही कई लोगों का नाम यौन शोषण के मामलों में सामने आया है। इसमें आलोक नाथ, विकास बहल, साजिद खान, सुभाष घई, कैलाश खेर समेत कई सितारों के नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+