इस वेबसाइट ने लीक कर दिए 300 भारतीय-पाकिस्तानी लड़कियों के मोबाइल नंबर्स, यहां देखिए लिस्ट
नई दिल्ली। ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक ब्लॉग में इंडियन और पाकिस्तान लड़कियों के मोबाइल नंबर लीक कर दिए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि कुछ लड़कियों के नंबर तो उनकी फोटो के साथ सार्वजनिक हुए हैं। mbwhatsapp.blogspot नाम के ब्लॉग पर कई सारे मोबाइल नंबर मौजूद हैं। ब्लॉग में नंबर्स की दो कैटेगरी बनाई गई है। जो इंडियन गर्ल्स और पाकिस्तानी गर्ल्स के नाम से है। दोनों कैटेगरी में 300 से भी ज्यादा नंबर्स दिए गए हैं। बात अगर सिर्फ इंडियन कैटेगरी की करें तो इसमें 149 नंबर्स हैं। वहीं, कुछ लड़कियों के फोटो भी लगाए गए हैं। ऐसे में हो सकता है कि इस लिस्ट में आपका नंबर भी शामिल हो। ब्लॉगर का कहना है कि ये सभी Whatsapp नंबर्स हैं।

Truecaller पर आया ये रिजल्ट
इस ब्लॉग पर दिए नंबर सही हैं या गलत, इस बारे में पता लगाने के लिए हमने truecaller पर इन्हें सर्च किया। ऐसे में इन नंबर्स पर वही नाम आए जो वेबसाइट पर लिखे हैं। हालांकि, कुछ रिजल्ट अलग भी निकले। ऐसे में यदि ये नाम और नंबर्स सही है तब इन लड़कियों की पर्सनल डिटेल लीक हो सकती है।

इन नंबर्स का हो सकता है गलत इस्तेमाल
किसी भी फोन नंबर से आधारकार्ड, बैंक, जीमेल के साथ कई दूसरी डिटेल जुड़ी होती हैं। ऐसे में इन नंबर्स का मिसयूज भी किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इस लिस्ट में आपका नंबर शामिल है या नहीं, इस बात का पता लगा लेना चाहिए। इससे आपकी प्राइवेसी को भी खतरा हो सकता है।

देखिए उन नंबरों की लिस्ट
ये ही उन नंबरों की लिस्ट जो ट्रूकॉलर पर जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications