देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस के खिलाफ मयूर ने दर्ज कराई शिकायत, जान से मारने की धमकी का आरोप
नई दिल्ली। यूं तो बिग बॉस का सीजन 13 खत्म हो चुका है, लेकिन इस सीजन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के बीच तकरार अब भी जारी है और यह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है और यह सोशल मीडिया पर अब भी जारी है। बिग बॉस की प्रतिभागी देवोलीना भट्टाचार्जी इसमे एक अहम भूमिका निभा रही हैं। टीवी एक्टर अमन वर्मा को टीवी शो मुझसे शादी करोगे में देखा गया था। लेकिन जब देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक वीडियो को लाइक किया जिसमे शहनाज गिल और मयूर वर्मा की शादी को दिखाया गया है, तो इसके बाद यह विवाद बढ़ गया।

साइबर शिकायत
इसके बाद मयूर वर्मा ने देवोलीना के खिलाफ साइबर शिकायत दर्ज कराई है। यही नहीं उन्होंने इस शिकायत की एक कॉपी को ऑनलाइन साझा भी किया है। इस शिकायत में कहा गया है कि देवोलीना के फैंस ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। दरअसल मयूर को शहनाज गिल और उनके भाई का करीबी माना जाता है। यहां तक कि शहनाज के भाई शाहबाज को अक्सर मयूर के साथ उनके घर पर देखा गया है। ऐसे में देवोलीना के वीडियो लाइक करने के बाद मयूर इस बात से आहत हो गए कि यह शहनाज का अपमान है, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत कर दी।

मैं मयूर को नहीं जानती
वहीं इस शिकायत के बाद देवोलीना का कहना है कि सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि मयूर वर्मा कौन है और आखिर वह मेरा नाम हर जगह क्यों इस्तेमाल कर रहा है। ना तो मैं इस इंसान को जानती हूं और ना ही उसकी शिकायत के बारे में। यह लोकप्रियता पाने के लिए किया गया कदम हो सकता है, ऐसे में मुझे लगता है कि नजरअंदाज करना ही बेहतर विकल्प है।

मयूर बोले- विवाद पसंद हैं देवोलीना को
इससे पहले मयूर ने कहा कि देवोलीना को सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा करना अच्छा लगता है और बाद में आरोप प्रत्यारोप का खेल खेलती है। यह सब उस वक्त शुरू हुआ जब उसने लाइव कहा कि उसे सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच की केमिस्ट्री अच्छी नहीं लगी। जिसकी लोगों ने आलोचना की। यह विवाद और तब बढ़ गया जब शहनाज ने एक ऑडियो नोट साझा किया जिसमे लड़की देवोलीना और उसकी मां को गाली देती है। यही नहीं इसमे से एक में जान से मारने की धमकी भी दी गई।












Click it and Unblock the Notifications