मायावती ने योगी सरकार को चेताया, बोलीं- दुरुस्त कर लें अपने अस्पताल, नहीं तो कोटा जैसा होगा हाल

नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में नवजात बच्चों की मौत पर लगाम न लगने से हड़कंप मचा हुआ है। दिसंबर महीने में यहा 100 से भी ज्यादा बच्चों ने दम तोड़ दिया। इस घटना का उदाहरण देते हुए बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश की सरकार को चेताया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को अपने राज्य के अस्पतालों को भी दुरुस्त करने के लिए फैसला लेने की जरूरत है।

यूपी सरकार को चेताया

यूपी सरकार को चेताया

शुक्रवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ट्वीट करते हुए कहा कि गोरखपुर में बच्चों की दर्दनाक मौत से सीख लेते हुए को भी अपने अस्पतालों की देखरेख हेतु काफी सतर्क रहना चाहिये और उनकी कमियों को दूर करना चाहिए नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब हमें यूपी में कोटा जैसा मामला देखेने को मिलेगा। राजस्थान सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा में शिशुओं की मौत पर कांग्रेस संवेदनशीन नहीं दिखाई दे रही है।

सिर्फ चिंता व्यक्त करने से कुछ नहीं होगा

सिर्फ चिंता व्यक्त करने से कुछ नहीं होगा

बसपा प्रमुख ने आगे लिखा कि कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से माओं का गोद उजड़ना अति-दुखद व दर्दनाक। तो भी वहाँ के सीएम गहलोत स्वयं व उनकी सरकार इसके प्रति अभी भी उदासीन, असंवेदनशील व गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय। मायावती ने आगे कहा कि कोटा के जेके लोन अस्पताल में 105 बच्चों की मौत के बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार तो चिंतित है लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार इस घटना का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

सही व्यक्ति को सत्ता में लाएं

उन्होंने कहा कि ऐसे में अच्छा होता कि इस मामले में, लोकतान्त्रिक संस्थायें आगे आकर, अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी को निभातीं। उन्होंने आगे लिखा कि, ऐसे में कांग्रेस का लगभग 100 माओं की कोख उजड़ जाने पर केवल अपनी नाराजगी जताने से काम नहीं चलेगा बल्कि इनको तुरन्त बर्खास्त करके वहाँ अपने सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिये। तो यह बेहतर होगा। वरना वहाँ और भी माओं की कोख उजड़ सकती है।

ननकाना साहिब हमले पर भी किया ट्वीट

पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कट्टर पंथियों के पथराव और तोड़फोड़ के बाद भारत में गुस्सा है। हर कोई इसकी कड़ी निंदा कर रहा है और पाकिस्तान सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है। मायावती ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तान स्थित गुरुनानक देव जी के जन्मस्थान गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर शुक्रवार को उग्र भीड़ द्वारा किया गया हमला अति-निन्दनीय। अपना देश स्वाभाविक तौर पर इससे चिन्तित है। इस मामले में केन्द्र सरकार को जरूर दखल देना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कोई अप्रिय व अशोभनीय घटना न हो।

यह भी पढ़ें: छात्र ने पूछ लिया एजुकेशन लेवल तो केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बोले, हम पहले तुम्हें तुम्हारे देश भेजेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+