तेलंगाना भरोसा रैली: बसपा सुप्रीमो पहुंचीं हैदराबाद, जनसभा को करेंगी संबोधित

कर्नाटक के बाद आज मायावती तेलंगाना में रैली को संबोधित करेंगी। हैदराबाद के एलबी नगर में मायावती तेलंगाना भरोसा रैली को संबोधित करेंगी

mayawati

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती आज तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले मायावती ने कर्नाटक में रैली को संबोधित किया था। मायावती आज तेलंगाना भरोसा सभा को हैदराबाद के एलबी नगर स्थित सरूरनगर स्टेडियम में संबोधित करेंगी।

तेलंगाना में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मायावती ने पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने तेलंगाना बसपा यूनिट के नेताओं के साथ इस बाबत बैठक की। मायावती ने कहा कि इस साल दिसंबर माह में चुनाव हो सकते हैं।

भरोसा रैली के जरिए बसपा किसानों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, वर्कर्स और कमजोर तबके के लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश करेगी। पार्टी यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि अगर तेलंगाना में बसपा की सरकार बनती है तो इन लोगों के बेहतरी के लिए काम किया जाएगा।

बसपा इस रैली के दौरान भारत राष्ट्र समिती के द्वारा पिछले 9 साल में आम लोगों के लिए क्या किया उसे भी बताएगी। मायावती ने कहा कि पिछले 9 साल में आम लोगों को बीआरएस सरकार ने सिर्फ नजरअंदाज किया है।

बता दें कि आईपीएस अधिकारी आरएस प्रवीण कुमार ने रिटायर होने के बाद हाल ही में बसपा का हाथ थामा है। प्रवीण कुमार के बसपा में शामिल होने के बाद मायावती का यह पहला तेलंगाना दौरा है। आरएस प्रवीण कुमार को तेलंगाना यूनिट का अध्यक्ष बनाया गया है।

बसपा आगामी चुनाव में दक्षिण के वोटर्स को अपने पक्ष में लाने की हर संभव कोशिश कर रही है। अगर 2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बसपा को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि बीआरएस ने प्रदेश में जबरदस्त जीत दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+