मायाः मुस्लिमों वाले मोदी के बयान पर 'मुसलमानों' की आशंका
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मुसलमानों पर टिप्पणियों करते हुए अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि मुसलमान भारत के लिए मर मिटेगा। इस पर मायावती ने मोदी पर शब्द बाण छोड़े हैं। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के इस बयान से मुसलमान आशंकित हैं।

मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी का राजनीतिक रिकॉर्ड खराब रहा है। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा में कोताही बरती गई। बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में कहा कि यह लोग विभाजन का कार्य करने के साथ ही संकीर्ण राष्ट्रवादी होने के आरोपी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की छात्र शाखा नफरत फैलाने व अन्य विभाजनकारी मुद्दों को लेकर देश के माहौल को खराब करने का काम करती है।












Click it and Unblock the Notifications