मुसलमानों के लिए भारत माता की जय का समाधान दिया कल्बे सादिक ने

लखनऊ। आपने अक्सर मुस्लिम धर्म को मानने वालों को भारत माता की जय कहने पर आपत्ति जताते सुना होगा। लेकिन लखनऊ के शिया मौलाना कल्बे सादिक ने इस समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है। मौलाना कल्बे सादिक ने कहा कि जो लोग भारत माता की जय कहने से हिचकते हैं वह भारत अम्मी की जय कह सकते हैं।

Maulana Kalbe Sadik says Muslims can says Bharat Ammi Ki Jai

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को उन सभी चीजों से खुद को दूर रखना चाहिए जो इंसानियत के खिलाफ हैं। मौलान कल्बे सादिक ने फ्रांस में आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह कृत्य मानवता के खिलाफ है। उन्होने फ्रांस के हमलावरों को पागल कुत्ता करार देते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की।

एक कार्यक्रम में बोलते हुए कल्बे सादिक ने कहा कि पुरानी कहावत है जैसा बोओगे वैसा ही काटोगे, ऐसे में अगर आप हिंसा का रास्ता अपनायेंगे तो आपका भी अंत होना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही दुनिया के सभी मुसलमानों का भाग्य बदला जा सकता है। इस कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल राम नाईक नेक हा कि छात्रों को अपनी प्रतिबद्धता को नहीं भूलना चाहिए। डॉक्टरों की काम इंसानियत के लिए काम करना है और उन्हें इस काम को पूरी शिद्दत से करना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+