मथुरा हिंसा: एक अलग शहर था जवाहरबाग, ब्यूटी पार्लर से लेकर बॉडी मसाज तक की थी सुविधाएं
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मथुरा के राजकीय उद्यान जवाहरबाग को कब्जाकर सत्याग्रह की आड़ में समानांतर सरकार चलाने वाले रामवृक्ष यादव के एक इशारे पर गुरुवार को मौत का जो नंगा नाच किया उसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। अब जवाहरबाग पूरी तरह साफ हो चुका है मगर अंदर से जो बाते सामने आ रही हैं वो चौकाने वाली हैं। जी हां जवाहरबाग कहने के लिए जंगल था लेकिन उसके अंदर एक पूरा शहर बसा हुआ था। SP सिटी मुकुल द्विवेदी की मौत के जिम्मेदार SSP राकेश कुमार?


अंदर ही बना लिया था पॉवर हाउस
जवाहरबाग से कब्जेदारी हटाने के लिए सरकार ने जब वहां की बिजली काट दी तो इन सत्याग्रहियों ने अंदर ही पूरा सोलर सिस्टम लगा लिया। सत्याग्रहियों ने उद्यान विभाग के कुए और ट्यूबवेल कब्जा लिए। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जवाहरबाग में ट्रकों में सामान आता था। सोलर सिस्टम से टीवी चलाए जाते थे। लाउडस्पीकर गूंजते थे। मथुरा हिंसा: जानिए जवाहरबाग के कब्जाधारियों की वाहियात मांगे
रात को आता था ट्रक से सामान जानकारी के मुताबिक जवाहरबाग में रात के अंधेरे में ट्रकों से राशन आता था। इसमें गेहूं, धान, चीनी, तेल होता था। रसोई गैस के सिलेंडर भी आते थे। 












Click it and Unblock the Notifications