मथुरा हिंसा: जानिए जवाहरबाग के कब्जाधारियों की वाहियात मांगे
मथुरा। मथुरा के राजकीय उद्यान जवाहरबाग को कब्जाकर सत्याग्रह की आड़ में समानांतर सरकार चलाने वाले उपद्रवियों ने गुरुवार को मौत का जो नंगा नाच किया उसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। इस उपद्रव में यूपी पुलिस के दो बहादुर अफसर सहित कुल 21 लोगों की मौत हुई है। अब तक 124 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यही है रामवृक्ष यादव जिसके इशारे पर मथुरा में मचा मौत का तांडव

सुभाष चंद्र बोस और सत्याग्रह के नाम पर इन उपद्रवियों ने मथुरा में एक आतंक बना रखा था। इतना ही नहीं उनकी एक अलग मांग थी। जी हां आजाद भारत विधिक वैचारिक सत्याग्रही नाम के इस संस्था की मांगे जानकर आप सोच में पड़ जाएंगे।
वाहियात मांगे
- भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव रद्द किया जाए।
- इस समय की प्रचलित मुद्रा की जगह आजाद हिंद फौज करेंसी शुरू की जाए।
- एक रुपये में 60 लीटर डीजल और एक रुपये में ही 40 लीटर पेट्रोल की बिक्री शुरू की जाए।
- प्रणव मुखर्जी और नरेन्द्र मोदी को गैर भारतीय घोषित किया जाए।
- चूंकी इस संस्था के लोग सुभाष चन्द्र बोस के अनुयायी हैं, इसलिए उन्हें सेनानी का दर्जा दिया जाए।
- उनको पेंशन के साथ ही जवाहरबाग में स्थायी निवास दिया जाए।
- देश में सोने के सिक्कों का प्रचलन किया जाए।
- आजाद हिंद फौज के कानून माने जाएं। इसी की सरकार देश में शासन करे।
- जयगुरुदेव का मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जाए।
- आजाद हिंद बैंक करेंसी से लेन-देन शुरू की जाए।
- सत्याग्रहियों' के बीच में पुलिस कोई कार्रवाई न करे।
- देश में अंग्रेजों के समय से चल रहे कानून खत्म किए जाएं।
- पूरे देश में मांसाहार पर बैन लगाया जाए। मांसाहार करने वालों को सजा दी जाए।
More From
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications