कोलकाता: BSNL बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर 6 दमकल गाड़ियां मौजूद

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के पास साल्ट लेक में स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) की बिल्डिंग में सोमवार देर शाम आग लग गई। आग लगने के मामले का पता नहीं चला है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बचाव कार्य के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। फायर बिग्रेड के जवान आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। फायर मिनिस्टर सुजित बोस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

massive fire broke out at BSNL building in Salt Lake in Kolkata

साल्ट लेक में बीएसएनएल की इमारत से भारी मात्रा में धुआं निकलता देखा गया है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। मुंबई के बांद्रा में महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) की इमारत में भीषण आग लगने के कुछ ही घंटों बाद कोलकाता की बीएसएनएल बिल्डिंग में आग लग गई।

मुंबई बीएसएनएल में आग लगने की घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई टेलीफोन एक्सचेंज की इमारत की छत पर लगभग 100 व्यक्ति फंस गए थे। अधिकारी ने बताया कि, यह नौ मंजिल की इमारत है और आग मुख्य रूप से तीसरी और चौथी मंजिल तक ही सीमित रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+