फिल्‍मिस्‍तान स्‍टूडियो में बड़ा हादसा, 'कुली नंबर 1' के सेट पर लगी भीषण आग, मौके पर थे 15 वर्कर्स

मुंबई। एक बड़ी खबर बॉलीवुड से है, हिंदी फिल्मों के डैशिंग स्टार वरुण धवन और अभिनेत्री सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'कुली नंबर वन' के सेट पर बड़ा हादसा हुआ, मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मिस्तान स्टूडियो में कल रात 12.30 बजे कुली नंबर वन के सेट पर भीषण आग लग गई, हादसे के वक्त मौके पर 15 वर्कर्स मौजूद थे, हालांकि आग लगने के तुंरत बाद ही फायर स्टेशन कॉल किया गया था और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

फिल्म 'कुली नंबर 1' के सेट पर लगी आग

फिल्म 'कुली नंबर 1' के सेट पर लगी आग

जिसके पास मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया था, हालांकि अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि सेट पर काफी चीजें जल गई हैं, आग लगने के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चला है।

डायरेक्टर डेविड धवन

डायरेक्टर डेविड धवन

गौरतलब है कि फिल्म 'कुली नंबर वन' को मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन बना रहे हैं, फिल्म में उन्होंने अपने बेटे वरुण को लीड रोल लिया है, फिल्म में पहली बार उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी, जबकि प्रोड्यूसर हैं वासु भगनानी और जैकी भगनानी।

गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी ने किया था कमाल

गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी ने किया था कमाल

फिल्म साल 1995 में आई फिल्म 'कुली नंबर 1' की रीमेक है, ये फिल्म ने सफलता के कई झंड़े गाड़े थे और ये गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी वाली बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया था।

'कुली नंबर वन' रचेगी इतिहास?

'कुली नंबर वन' रचेगी इतिहास?

'कुली नंबर वन' के रीमेक में वरुण-सारा के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर अहम भूमिका में दिखेंगे, फिल्म अगले साल 1 मई को रिलीज होगी, फिल्म रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें हर तरह के मसाले होंगे, देखना दिलचस्प होगा कि इस फिल्म को भी उतनी सफलता मिलती है कि नहीं, जितनी कि ओरिजनल को मिली थी, फिलहाल फिल्म की शूटिंग जोरों पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+