फरीदाबाद की 200 दुकानों में आग, करोड़ों का माल खाक

राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद के पटाखा बाजार में दिवाली से ठीक दो दिन पहले मंगलवार को लगी भीषण आग में करीब 200 दुकान जलकर खाक हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। फरीदाबाद में दिवाली के लिए पटाखों की बिक्री के आधिकारिक दशहरा मैदान स्थित बाजार में यह दुर्घटना हुई। आग पर काबू पाने के लिए लगभग दर्जनभर दमकल लगाए गए थे।

Faridabad

फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल से निजी क्षेत्र की अग्निशमन कंपनियों से भी दमकल बुलाए गए थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटनास्थल के करीब खड़ी दर्जन भर से अधिक निजी वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए।

अग्निशमन कर्मचारी राम मेहर ने आईएएनएस को बताया, "दशहरा मैदान में पटाखों की बिक्री के लिए 200 दुकानों को लाइसेंस दिया गया था। अधिकतर दुकानदार अभी अपनी दुकानें सजा ही रहे थे और पटाखे अभी लाए जा रहे थे। घटना के समय कुछ खरीदार भी मौजूद थे।" जब आग लगी उस समय घटनास्थल पर एक दमकल मौजूद था।

जिला प्रशासन ने जिले में बल्लभगढ़ सहित कुल पांच जगहों पर पटाखे बेचने की इजाजत दी हुई है। राम मेहर ने आगे बताया, "सभी दुकानें बरसाती या कपड़ों से बनाई गई थीं। पटाखे लकड़ी की मेजों पर रखे गए थे। इस वजह से आग तेजी से फैला।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+