हैदराबाद की दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोग झुलसे
हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दवा फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में लगी इस भीषण आग में 11 लोगों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने इसे बुझाने का काम शुरू कर दिया है। विंध्या ऑर्गेनिक्स की यह दवा यूनिट सांगारेड्डी जिले के बोल्लारम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Recommended Video
Hyderabad की Drug Factory में भीषण आग, 8 लोग झुलसे | Telangana | वनइंडिया हिंदी

हैदराबाद पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में साॅल्वेंट रखा हुआ था, उसने अचानक आग पकड़ ली। झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल राहत.बचाव कार्य जारी है। पुलिस का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल फैक्ट्री से किसी भी तरह के कोई रिसाव की आशंका से पुलिस ने इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications