शहीद एसपी की मां बोली लानत हैं अखिलेश पर, रख लें पैसे लौटा दें मेरा बेटा

मथुरा। अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस की टीम पर जिस तरह से कब्जेधारियों ने हमला बोला उसमें एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ा है। उनके अलावा एसएचओ संतोष कुमार भी शहीद हो गये। दोनो शहीदों के परिजनों को अखिलेश यादव ने 20-20 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

मथुरा में खूनी जंग, हेमा व्यस्त फिल्म में, डीलीट किये ट्वीट

Martyred SP Mukul dwivedi's mother says take 20 lac give my son back Akhilesh Yadav

लेकिन अखिलेश यादव के मुआवजे पर शहीद मुकुल द्विवेदी की मां फूट पड़ी। उन्होंने कहा कि अखिलेश रख लें अपनी 20 लाख रुपए और मेरा बेटा मुझे वापस दे दें। उन्होंने कहा मुझे पैसा नहीं चाहिए सीएम मेरा बेटा लाकर दें। उन्होंने कहा कि हमसे ले लें मुख्यमंत्री 20 लाख रुपए पर मेरा बेटा वापस कर दें।

मुकुल द्विवेदी की मृत्यु के बाद उनकी मां का रो-रो कर हाल बुरा है और वह अपने बेटे को सीएम से वापस मांग रही हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी अखिलेश यादव अवैध कब्जा नहीं हटा पाये लानत हैं उनपर। आपको बता दें कि मथुरा हिंसा में 21 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसमें दो पुलिसवाले हैं जबकि 19 कब्जाधारी हैं। इस मुठभेड़ में कुल 200 लोग घायल हुए हैं।

मुकुल द्विवेदी के करीबियों का कहना है कि उनके वरिष्ठ अधिकारी उन्हें इस अवैध कब्जे को नहीं हटाने का दबाव बना रहे थे। जो लोग इस अवैध कब्जे के पीछे थे जो लोग थे वह कोर्ट के आदेश के बावजूद हटने के लिए तैयार नहीं थे। सूत्रों की मानें तो मुकुल द्विवेदी को इस ऑपरेशन के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स भी मुहैया नहीं कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+