Gujarat Assembly Election 2017:CM विजय रुपाणी के सामने चीखती रही शहीद की बेटी, नहीं दिया ध्यान

गांधीनगर। एक ओर भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता और स्टार प्रचारक गुजरात विधानसभा की चुनावी रैलियों में पाकिस्तान, चीन और भारतीय सेना के जवानों के हौसले के मुद्दे को हवा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सामने ही एक शहीद की बेटी का 'अपमान' हुआ। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और अन्य लोग एक महिला को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के कार्यक्रम से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कथित तौर पर पति की शहादत के बाद अपने अधिकारों की मांग करने वहां गई थी। स्थानीय मीडिया के अनुसार वीडियो में लगातार सुरक्षाबलों की ओर से चुप कराई जा रही महिला रुपल तड़वी जो शहीद अशोक तड़वी की बेटी हैं, जो साल 2002 में कश्मीर में शहीद हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications