महाराष्ट्र पहुंची आरक्षण की आग, मराठा मोर्चा के मार्च में कल जुटेंगे लाखों लोग
रैली भायकला से सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। इस बार मराठा क्रांति मोर्चा रैली में महाराष्ट्र के सभी डब्बावाला भी शामिल होंगे।
नई दिल्ली। मुंबई में बुधवार को मराठा संगठन मराठा क्रांति मोर्चा आयोजित करने जा रहा है। आरक्षण समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मूक आंदोलन का आयोजन जाएगा। इस मोर्चे में तकरीबन 5 से सात लाख लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। मोर्चे को लेकर शहर में यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पुख्ता इंतजाम करने में जुट गई है। रैली के दौरान मुंबई की सड़को पर तकरीबन 7 हजार पुलिस के जवान तैनात होंगे साथ ही पूरे आयोजन पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी।

रैली भायकला से सुबह 11 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान पहुंचकर संपन्न होगी। इस बार मराठा क्रांति मोर्चा रैली में महाराष्ट्र के सभी डब्बावाला भी शामिल होंगे। डब्बेवालों के समूह ने रैली में शामिल होने के लिए बुधवार को काम ना करने की सूचना दी है।
मराठा क्रांति मूक मोर्चा के आयोजकों में से एक, संजीव भोर पाटिल ने कहा 'हम इस साल 9 अगस्त को मुंबई में सबसे बड़ी रैली का आयोजन करेंगे यह बायकला में जीजामाता उद्यान से शुरू होकर आजाद मैदान पर खत्म होगी' विभिन्न मराठा समूहों को एकजुट करने वाला सकल मराठा समाज इस कार्यक्रम का आयोजक है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले पहले मराठा क्रांति मूक मोर्चा का आयोजन पिछले साल 9 अगस्त को हुआ था, तब से, लगभग 57 जगहों पर मूक मार्च का आयोजन किया जाता है, उनमें से ज्यादातर महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में और अन्य राज्यों के कुछ शहरों में जहां मराठों की उपस्थिति होती है। समुदाय के सदस्यों ने इस साल उसी दिन मुंबई में सबसे बड़ी रैली आयोजित करने का फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications