VIDEO: सैकड़ों KM की यात्रा कर सोनू सूद को देखने पहुंचे लोग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हैदराबाद। देश में कोरोना वायरय के कारण लगाए गए लॉकडाउन के समय एक्टर सोनू सूद ने हजारों लोगों की मदद की थी। तब से सोनू सूद को 'प्रवासियों का मसीहा' कहा जाता है। प्रवासियों की मदद करने के अलावा, अभिनेता ने कई अन्य लोगों की सहायता की, जिन्होंने महामारी में अपनी नौकरी खो दी थी या अन्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। लोग अभी भी सोनू सूद को ट्वीट, मेल और पत्रों भेजकर मदद मांग रहे हैं। हाल ही में, कई लोगों ने हैदराबाद में अभिनेता से मिलने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा की।

मदद के लिए लोग पहुंच रहे हैं सोनू सूद के पास

मदद के लिए लोग पहुंच रहे हैं सोनू सूद के पास

अब अभिनेता से हैदराबाद में उनकी फिल्म के सेट पर मिलने आए लोगों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में, अभिनेता लोगों से बात करते हुए दिख रहे हैं। सोनू सूद उन लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनकी समस्या का समाधान देते दिख रहे हैं। वीडियो में, लोग अभिनेता को उसके प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए भी देखाई दे रहे हैं। वीडियो एंटरटेनमेंट जर्नालिस्ट रमेश बाला ने शेयर किया है।

Recommended Video

    Sonu Sood ने स्कूल जाने के लिए पूरे गांव की लड़कियों को दी Cycle | वनइंडिया हिंदी

    सोनू ने वीडियो को लेकर लिखा ये प्यारी बात

    रमेश बाला ने ट्वीट कर लिखा कि, हैदराबाद में शूटिंग कर रहे अभिनेता सोनू सूद से मिलने के लिए कई लोग सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा करते हैं। वह अभी भी उनकी समस्याओं को हल करने में उनकी मदद कर रहे हैं। रमेश बाला के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि, कभी-कभी भगवान आपको लोगों तक पहुंचने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में चुनते हैं। आपके उत्साहवर्धक शब्दों के लिए रमेश सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

    सोनू सूद से यूजर ने की शाहरुख खान स्टाइल में बर्थडे सेलिब्रेशन की मांग

    सोनू सूद से यूजर ने की शाहरुख खान स्टाइल में बर्थडे सेलिब्रेशन की मांग

    इससे पहले एक यूजर ने सोनू सूद को ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख खान की एक फोटो शेयर करते लिखा, 'सोनू सर, 5 नवंबर को बर्थडे है। ऐसा ही बुर्ज खलीफा पर सेलिब्रेशन करवा दो प्लीज।' इसके जवाब में सोनू सून ने लिखा, 'बस, आपका जन्मदिन 3 दिन लेट हो गया भाई। खैर, थोड़ी मेहनत करो और नाम कमाओ, जिंदगी में फिर देखना बुर्ज खलीफा क्या आसमान पे नाम लिख देगी दुनिया।' सोनू सूद के इस ट्वीट को बहुत पसंद किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+