Bhai Dooj: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी भाई दूज की बधाई, जानिए किसने क्या कहा
Bhai Dooj PM Modi: आज देशभर में भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष दिन पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र एवं खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। भाई-बहन के इस पवित्र बंधन के कारण दोनों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन अवसर भाई-बहन के आपसी स्नेह-भाव को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।

सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन अवसर भाई-बहन के आपसी स्नेह-भाव को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 3, 2024
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस दिन की अहमियत बताई और एक्स पर लिखा कि समस्त देशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएँ। प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना करता हूँ।
समस्त देशवासियों को भाई दूज के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 3, 2024
प्रेम, समर्पण व कर्तव्यपरायणता का यह पर्व सभी के जीवन में अपार खुशियां लाए, यही कामना करता हूँ। pic.twitter.com/ZlUAgdhLp7
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाई दूज पर सभी भाइयों-बहनों को बधाई देते हुए कहा, "भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व 'भैया दूज' की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे।"
भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व 'भैया दूज' की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2024
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे। हर परिवार खुशहाली और प्रेम से आबद्ध रहे। pic.twitter.com/ELRpVeIF8G
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और बंधन के प्रतीक भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
भाई-बहन के अटूट प्रेम और बंधन के प्रतीक भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/SQq6iFyrGY
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 3, 2024
कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक अकाउंट पर भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "सभी देशवासियों को भाई-बहन के परस्पर प्रेम के प्रतीक पर्व 'भाई दूज' की हार्दिक शुभकामनाएं।" इस तरह, भाई दूज का पर्व सभी के जीवन में प्रेम और खुशियों का संचार करता है।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया हमला, दो जवान घायल, इलाके में सर्चिंग तेज












Click it and Unblock the Notifications