प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के दिन गोवा कांग्रेस में कई नेताओं ने दिए इस्तीफे, बताई ये वजह

प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे के दिन गोवा कांग्रेस में कई नेताओं ने दिए इस्तीफे, बताई ये वजह

पणजी, 10 दिसंबर। देश के पांच राज्यों में 2022 की शुरूआत में ही चुनाव होने वाले हैं। इन राज्‍यों में गोवा भी शामिल हैं लेकिनमें गोवा कांग्रेस में कई नेताओं ने इस्‍तीफा दे दिया जिसने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में राज्य में आगामी चुनावों के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ उसके गठबंधन को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

priyanka1

गोवा के पोरवोरिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने आज सुबह इस्तीफा दे दिया। निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे द्वारा समर्थित समूह ने दावा किया कि कांग्रेस 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गंभीर नहीं है। पोरवोरिम से समूह का नेतृत्व करने वाले एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुपेश नाइक ने मीडिया में बयान दिया कि कांग्रेस पार्टी आगामी गोवा चुनाव को गंभीरता से लड़ने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। यह अपने कुछ नेताओं के रवैये के कारण ये एक शुरूआत है।

कांग्रेस के लिए एक और झटका बड़ा झटका है क्‍योंकिदक्षिण गोवा से उसके वरिष्ठ नेता मोरेनो रेबेलो ने भी इस्तीफा दे दिया। रेबेलो के इस्तीफे पत्र में दावा किया गया है कि पार्टी द्वारा कर्टोरिम निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको को पार्टी के खिलाफ काम करने के बावजूद" "उम्मीदवार" घोषित करने के बाद वह परेशान थे। मिस्टर रेबेलो कर्टोरिम से हैं।

रेबेलो ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष गिरीश चोडनकर को संबोधित पत्र में लिखा एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको जो पिछले साढ़े चार सालों से पार्टी की किसी भी गतिविधि में हिस्‍सा नहीं लिया, उन्‍होंने केवल पार्टी के नेताओं और खुद को गाली दी है, हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में कर्टोरिम के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम किया अब उन्‍हें ही ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया है और हाल ही में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ नेताओं द्वारा उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है।गोवा विधानसभा चुनाव : किसने कहा ? "कांग्रेस, भाजपा की बोतल में पुरानी शराब जैसी"

बता दें विधानसभा चुनावों के लिए गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ अपनी समझ को लेकर कांग्रेस में मतभेद उभरने के बाद इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। इन इस्‍तीफों के बाद गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बद से बद्दतर होती नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+