राहुल गांधी को नशेड़ी कहने पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ देश भर में FIR

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित बयान को लेकर भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ शनिवार को पूरे देश के कांग्रेसियों ने एफआईआर दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा गया है कि स्वामी ने राहुल गांधी को नशेड़ी कहा था। सुब्रह्मण्यम स्वामी विवादास्पद बयान देने के लिए ही जाने जाते हैं। वे लगातार गांधी परिवार और कांग्रेस पर हमला बोलते रहे हैं। दूसरी ओर संघ परिवार के लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ भी जगह जगह मुकदमे किये हैं जहां से राहुल गांधी बेल ले रहे हैं। कल ही उन्हें पटना की एक अदालत से बेल मिली है।

राहुल गांधी को नशेड़ी कहने पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के खिलाफ देश भर में FIR

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि वे इस प्रकार की टिप्पणी की निंदा करते है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसके विरोध में प्रदेश के थानों में रिपोट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने भारतीय दण्ड संहिता के धारा 504/ 505 / 511- और अन्य धाराओं के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। जांजगीर जिला कांग्रेस ने भी उनके खिलाफ थाने में शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने शिकायत में कहा, 'स्वामी खुद भी जानते हैं कि उनका बयान झूठा है और जान-बूझकर राहुल गांधी का अपमान करने वाला है।

स्वामी जानते हैं कि उनका बयान राजनीतिक दलों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा दे सकता है और लोगों को उकसा सकता है। इस तरह के बयान से लोगों के बीच शांति भंग हो सकती है।' छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा, 'स्वामी का बयान अस्वीकार्य और घोर निंदनीय है। इसने राज्य और पूरे देश में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का अपमान किया है। उन्हें इस तरह का गलत बयान देने का कोई नैतिक और कानूनी अधिकार नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+