खाई में गिरी बस, 18 लोगों की मौत, 28 से अधिक घायल
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक बस खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 से भी अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

हिमाचल प्रदेश के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने इस हादसे में घायल सभी 28 लोगों को मुफ्त में इलाज मुहैया कराने की घोषणा की है। वहीं दूसरी ओर, जिन लोगों की मौत हुई है, उन सभी लोगों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।












Click it and Unblock the Notifications