50 साल पुरानी जीप में वोट डालने पहुंचे मनप्रीत सिंह बादल, बताई वजह

नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के वोट डाले गए। कई बड़े नेता भी वोट डालने पहुंचे। इसी कड़ी में 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल के परिवार के सदस्य और कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल भी अपना वोट देने पहुंचे। उन्होंने भटिंडा के एक बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान वे एक 50 साल पुरानी जीप में पहुंचे थे। इसके चलते बूथ पर पहुंचे अन्य लोग उन्हें देखने लगे। गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मनप्रीत बादल ने हरसिमरत बादल को लगभग 20 हजार वोटों से हरा दिया था।

पुरानी जीप को लकी मानते हैं बादल

पुरानी जीप को लकी मानते हैं बादल

मनप्रीट पुरानी जीप से वोट डालने पहुंचे थे। ऐसे में इसको लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- वे जब भी इस पुरानी जीप में वोट डालने जाते हैं तो उन्हें हमेशा ही जीत हासिल होती है। यानी मनप्रीत सिंह बादल उस जीप को अपने लिए राजनीतिक रूप से लकी मानते हैं।

अंतिम चरण में 8 राज्यों में पूरे हुए मतदान

अंतिम चरण में 8 राज्यों में पूरे हुए मतदान

गौरतलब है कि ल रविवार को साल 2019 के लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान में आज 8 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरे हो गए हैं। आज यूपी और पंजाब की सबसे ज्यादा 13-13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। इसके अलावापश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, मध्य प्रदेश की 8, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान पूरे हुए।

 जारी होने लगे लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल

जारी होने लगे लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल

सातों चरणों के मतदान खत्म हो चुके हैं। ऐसे में अब अलग अलग न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल जारी होने लगे हैं। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिखाया गया था। लगभग सभी एग्जिट पोल में तब कांग्रेस को नुकसान दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें- जानिए पंजाब की भटिंडा लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+