अयोध्या की रामलीला: हिंदी की जगह अंग्रेजी में डायलॉग बोल ट्रोल हुए मनोज तिवारी, वायरल हो रहा VIDEO

नई दिल्ली: नवरात्रि का पावन पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार अयोध्या में नवरात्रि और दशहरा खास है। राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार यहां पर भव्य रामलीला का आयोजन हो रहा है। जिसमें रवि किशन, मनोज तिवारी, बिंदू दारा सिंह जैसे कई बड़े अभिनेता शामिल हैं। इस बीच मंचन के दौरान मनोज तिवारी ने कई गलतियां कीं, जिस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

डायलॉग में अंग्रेजी के शब्द

डायलॉग में अंग्रेजी के शब्द

दरअसल अयोध्या के लक्ष्मण किला में आयोजित रामलीला में मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आए। इस दौरान जब अंगद और रावण के संवाद का मंचन होता है, तो मनोज तिवारी गलती से अंग्रेजी के शब्द बोल देते हैं। उन्होंने अंगद के रूप में रावण से बोला- "एक सेकेंड-एक सेकेंड", उसके बाद दूसरे डायलॉग में उन्होंने "टीम" शब्द का प्रयोग किया, जबकि रामलीला में एकदम शुद्ध हिंदी का प्रयोग होता है।

 मनोज तिवारी हो रहे ट्रोल

मनोज तिवारी हो रहे ट्रोल

मनोज तिवारी की ये गलतियां बहुत ही छोटी थीं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे तुरंत पकड़ लिया। साथ ही उनको ट्रोल करने लगे। इस दौरान एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो के साथ मनोज तिवारी को टैग करते हुए लिखा कि ट्रेजेडी में भी कॉमेडी। हिंदी से अच्छा भोजपुरी ही बोल दिया होता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि "एक सेकेंड-एक सेकेंड हंसने दो", मनोज तिवारी से ये भी नहीं हो पाएगा।

कई दिग्गज कलाकार शामिल

आपको बता दें कि ये रामलीला अयोध्या स्थित लक्ष्मण किला में 17 अक्टूबर से हो रही है, जो रविवार तक चलेगी। कोरोना महामारी को देखते हुए वहां पर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। इसका प्रसारण टीवी और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। मनोज तिवारी के अलावा विंदू दारा सिंह इसमें हनुमान, रजा मुराद-अहिरावण, शाहबाज खान-रावण और रवि किशन- भरत की भूमिका में नजर आए। वहीं असरानी नारद मुनि और राकेश बेदी को विभीषण के रूप में दिखे। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस रामलीला में भगवान राम के वस्त्र नेपाल के जनकपुर और रावण का वस्त्र शीलंका से आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+