क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए गए मनोज तिवारी, इस दिग्गज नेता को मिली जिम्मेदारी

Google Oneindia News

नई दिल्ली। बीजेपी ने राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिल्ली संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस बाबत पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है। जिसमें उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। बता दें कि आदेश गुप्ता दिल्ली के पूर्व मेयर हैं।

Recommended Video

Manoj Tiwari की जगह Adesh Kumar Gupta को Delhi BJP की कमान, जानिए कौन हैं आदेश | वनइंडिया हिंदी
Manoj Tiwari removed as Delhi BJP Chief. adesh Gupta named new chief

दिल्ली चुनाव के बाद बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन उनका इस्तीफा नामंजूर कर लिया गया था। जिसे लेकर पार्टी ने अब फैसला लिया है। वहीं विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ बीजेपी का नया बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके आलावा मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अब एस टिकेंद्र सिंह मणिपुर के नए बीजेपी चीफ होंगे। तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई है।

Manoj Tiwari removed as Delhi BJP Chief. adesh Gupta named new chief

आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। आदेश गुप्ता वेस्ट पटेल नगर से पार्षद रहे हैं। इसके साथ ही NDMC स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।बता दें कि, दिल्ली में किसी स्थानीय नेता को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की काफी समय से मांग चल रही थी। जिसके देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया है। हालांकि वे पार्टी का चर्चित चेहरा नहीं हैं लेकिन उनकी पकड़ पार्टी के निचले स्तर पर मजबूत मानी जाती है।

बता दे कि, मनोज तिवारी को पद हटाए जाने के पीछे हालिया घटनाक्रम को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल सोमवार को मनोज तिवारी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। वे अरविंद केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राजघाट पर जमा हुए थे। इससे पहले वे क्रिकेट मैच खेलने हरियाणा पहुंचे थे। वहां उन्होंने मैच के दौरान न तो मास्क लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन किया था।

 मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग, राहुल बोले-अभी और बुरा वक्त आने वाला है मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग, राहुल बोले-अभी और बुरा वक्त आने वाला है

Comments
English summary
Manoj Tiwari removed as Delhi BJP Chief. Aadesh Gupta named new chief
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X