आमिर खान को कथित रूप से देशद्रोही कह बुरे फंसे मनोज तिवारी
नई दिल्ली। अतुल्य भारत के पूर्व ब्रांड एंबेसडर आमिर खान के बारे में विवादित बयान देकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी विवादों में घिर गये हैं। एक अंग्रेजी अखबार के हवाले से कहा गया है कि मनोज तिवारी ने आमिर खान को देशद्रोही करार देते हुए कहा था कि बाहर फेंक देना चाहिए।

मनोज तिवारी के इस बयान के बाद पर्यटन और संस्कृति की स्टैंडिंग कमेटी ने इस मामले की रिपोर्ट दस दिन के भीतर देने के कहा है। विवाद बढ़ने पर मनोज तिवारी ने अपने बयान से किनारा करते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह का कोई भी बयान नहीं दिया है और अगर किसी अखबार ने ऐसा छापा है तो वह नोटिस भेजेंगे।
पर्यटन विभाग के सचिव विनोद जुत्शी ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्यों आमिर खान को अतुल्य भारत के अभियान से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि अतुल्य भारत के ब्रांड अंबेसडर के रूप में आमिर खान का करार खत्म होने के बाद बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications