गोवा: पर्रिकर सरकार को समर्थन देने वाले 8 में से 7 विधायकों को मिला मंत्री पद
गोवा में मनोहर पर्रिकर को सीएम पद की शपथ दिलाने के साथ-साथ जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है उनमें बीजेपी के फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकैकर का नाम शामिल है।
पणजी। गोवा में एक बार फिर से मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। मनोहर पर्रिकर के साथ-साथ 7 अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पर्रिकर सरकार को समर्थन दे रहे 8 विधायकों में से 7 विधायकों को मंत्री दिया गया है। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मनोहर पर्रिकर को सीएम पद की शपथ दिलाई।

गोवा में फिर पर्रिकर सरकार
गोवा में मनोहर पर्रिकर को सीएम पद की शपथ दिलाने के साथ-साथ जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है उनमें बीजेपी के फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकैकर का नाम शामिल है। इनके अलावा पर्रिकर की कैबिनेट में जिन मंत्रियों को मौका दिया गया है उनमें महाराष्ट्र गोमंतक पार्टी के सुदीन धवलीकर और मनोहर अजगांवकर का नाम शामिल है।

इनके साथ-साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई, विनोदा पालीएंकर के साथ-साथ निर्दलीय विधायक गोविंद गौड़े और रोहन खाउंटे को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

40 विधानसभा सीटों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी, उसके 17 विधायक जीत कर आए। वहीं बीजेपी ने 13 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस पार्टी को उम्मीद थी कि राज्यपाल की ओर से उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया जाएगा, हालांकि इससे पहले ही बीजेपी की ओर से सरकार बनाने का दावा किया गया। कांग्रेस की ओर से मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने भी मनोहर पर्रिकर को मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर कोई रोक नहीं लगाई। हालांकि 16 मार्च को मनोहर पर्रिकर सरकार को बहुमत साबित करना होगा। फिलहाल सीटों का गणित देखें तो आंकड़ें बीजेपी के पक्ष में ही नजर आ रहे हैं। पार्टी ने 8 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। इनमें से 7 विधायकों को पार्टी ने शपथ भी दिला दी है। इस तरह से पर्रिकर सरकार को बहुमत मिलने के आसार साफ नजर आ रहे हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications