भगवंत मान ने पत्रकारों पर लगाया आरोप, कहा- तुम लोग नाम छापने के लिए लेते हो पैसे
फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)। आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को अखबारों पर निशाना साधा।

इस दौरान मान ने न सिर्फ पत्रकारों से बदतमीजी की बल्कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अखबार न पढ़ने के लिए कहा।
बता दें कि रैली में 4 घंटे लेट आने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे इस विषय पर सवाल पूछा तो वो भड़क गए और पार्टी के कार्यकर्ताओं से पत्रकारों को कार्यक्रम स्थल से बाहर फेकने के लिए।
पत्रकारों को दिया धक्का
मामले में पुलिस के मुताबिक कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों को ढकेला गया और उनके कैमरे छीनने की कोशिश भी की गई।
इतना ही नहीं जब पार्टी के बस्सी पठाना ने माहौल को संभालना चाहा तो उनसे मान ने माइक छीनी और मीडिया पर पैसे लेने का आरोप लगा दिया।
यहां देखें वीडियो
भगवंत ने कहा कि मुझे पता है 'तुम लोग नाम छापने के लिए पैसे लेते हो। तुम लोग किसी के पास जाकर कहते हो तुम्हारे पास उनके खिलाफ खबर है। तुम उनसे पैसे मांगते हो।'
मान ने कहा कि कहा कल (शुक्रवार, 2 सितंबर) को अखबार की सुर्खियों में रहेंगे कि वो 4 घंटे देर आए। ये लोग मुझ पर यह भी आरोप लगाएंगे कि मैंने इनकी बेईज्जती की।'












Click it and Unblock the Notifications