मनमोहन सिंह की पीएम मोदी से ऑफिस स्टॉफ में कटौती ना करने की अपील, वाजपेयी का दिया हवाला

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता मनमोहन सिंह ने पीएमओ को एक बार फिर से चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अपने लैटर में उनके ऑफिस स्टॉफ के सदस्यों में कटौती ना करने की अपील की है। उन्होंने अपने लैटर में बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला दिया। पीएम मोदी के दूसरी बार पीएम पद की शपथ से चार दिन पहले उनके स्टॉफ में कटौती कर दी गई थी।

पीएमओ ने मनमोहन के स्टॉफ में की कटौती

पीएमओ ने मनमोहन के स्टॉफ में की कटौती

सूत्रों ने न्यूज 18 को जानकारी दी कि पीएमओ ने मनमोहन सिंह द्वारा भेजे गए नए अनुरोध का जवाब नहीं दिया है। अपने स्टॉफ कटौती के बारे में सबसे पहले 25 मई को उन्हें पता चला था। आउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार, मोदी के दूसरी बार सत्ता में लौटने से चार दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के कर्मचारियों को संख्या 14 से घटाकर 5 कर दी गई। इसमें 2 पर्सनल असिसटेंट, 1 लोअर डिवीजन क्लर्क और 2 चपरासी शामिल हैं।

पीएमओ ने दी कटौती की जानकारी

पीएमओ ने दी कटौती की जानकारी

26 मई को पीएमओ ने सिंह को एक लैटर के जरिए अवगत कराया था कि पीएम मोदी ने दो बार के प्रधानमंत्री सिंह के अनुरोध को खारिज कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान ये तय किया गया था कि पूर्व प्रधानमंत्री 14 सदस्यीय स्टॉफ के हकदार हैं। इसमें पर्सनल असिटेंट और चपरासी के अलावा निदेशक, अवर सचिव और उप सचिव के स्तर के अधिकारी शामिल है। रिटायरमेंट के 5 साल बाद सपोर्ट स्टाफ को 14 से घटाकर पांच किया जाना था। लेकिन तब से सभी प्रधानमंत्रियों ने अपने पूर्ववर्ती के स्टॉफ को जारी रखा। पूर्व प्रधानमंत्रियों आईके गुजराल और एचडी देवगौड़ा को भी बाद में इसकी छूट दी गई।

अटल बिहारी वाजेपेयी को भी मिली सुविधा

अटल बिहारी वाजेपेयी को भी मिली सुविधा

शीर्ष सूत्रों ने न्यूज 18 को बताया कि मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि जब वो यूपीए की अगुवाई में पीएम थे, तब उन्होंने अपने पूर्ववर्ती अटल बिहारी वाजपेयी को पूरा स्टाफ आवंटित किया गया था, जिसे बाद में उनकी आवश्यकताओं के अनुसार 12 तक घटा दिया गया था। सिंह ने पीएम को संदेश दिया कि इसी तरह की भावना को अब नहीं अपनाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+