मनमोहन के ना से राहुल की राह आसान, होंगे पीएम उम्मीदवार

मनमोहन सिंह ने घोषणा की कि वह तीसरा कार्यकाल नहीं चाहते है। मनमोहन के इस ऐलान के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने आशा जाहिर की कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आम चुनाव बाद प्रधानमंत्री बन सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यहां सवालों का जवाब देते हुए तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के स्वाभाविक नेता हैं।
यूपीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मनीष तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10 सालों से सफलतापूर्वक सरकार चलाई है और 2014 के आम चुनाव में वह किसी दूसरे प्रधानमंत्री को मशाल पकड़ाएंगे। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के स्वाभाविक नेता हैं, जनादेश मिलने के बाद उस मशाल को लेकर आगे जाने के लिए उपयुक्त व्यक्ति होंगे।












Click it and Unblock the Notifications