मनीष सिसोदिया बोले, 'केजरीवाल से घबराकर BJP हिमाचल में बदल रही अपना सीएम', जयराम ठाकुर ने दिया जवाब

नई दिल्ली, 07 अप्रैल: हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पंजाब जीतकर आम आदमी पार्टी में नया जोश आ गया है। अब पार्टी की नजरें हिमाचल प्रदेश और गुजरात पर टिकी हुई हैं। साल के अंत में यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में आप दोनों राज्यों में सक्रिय नजर आ रही है। इस बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि हिमाचल प्रदेश गए केजरीवाल के डर से बीजेपी अपना सीएम बदलने जा रही है, जिस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार भी किया है।

Manish Sisodia

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल उस दिन हिमाचल प्रदेश गए और उन्हें बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। बीजेपी इतनी घबरा गई है कि वहां अपना सीएम बदलने जा रही है। हमारे विश्वसनीय सूत्रों ने हमें बताया कि सीएम जयराम ठाकुर के 4.5 साल की विफलता के बाद बीजेपी अनुराग ठाकुर को सीएम बनाएगी।

सीएम बदलने जा रही बीजेपी- सिसोदिया

सिसोदिया ने अपने बयान में कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भाजपा को उनकी नाकामी याद आ गई है और उन्हें पता चल गया है कि CM जयराम ने जनता लिए कुछ नहीं किया है। वहीं मनीष सिसोदिया के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना जवाब दिया है।

'मैं उनके दावों को खारिज करता हूं'

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने आप नेता के बयान का जवाब देते हुए कहा कि क्या यह उनसे पूछकर तय होगा? मैं यह जानना चाहता हूं कि इसमें उनको क्या लाभ हो रहा है? अरविंद केजरीवाल आए थे और आकर चले गए। अपनी उम्मीद के विपरीत उनको नजारा देखने को मिला। मैं सिरे से इस बात को (नेतृत्व परिवर्तन को) खारिज करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+