16 फरवरी को केजरीवाल के साथ शपथ लेंगे कैबिनेट मंत्री, पूरी दिल्ली को न्योता: मनीष सिसोदिया

Recommended Video

    Manish Sisodia का ऐलान- 16 को Oath लेंगे Arvind Kejriwal, Delhi वालों जरूर आना |वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पहली बार प्रेस कॉन्फेंस किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी 'आप' ने दिल्ली में दूसरी बार 60 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत से सरकार बनाई है। यह जीत आप की नहीं, यह जीत दिल्ली की जनता की है। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि दिल्ली के सीएम पद पर अरविंद केजरीवाल ही बने रहेंगे, वह 16 फरवरी को शपथ ग्रहण करेंगे।

    Manish Sisodia said People of Delhi reject politics of hate

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार काम की राजनीति को जनाता ने वोट दिया है। दिल्लीवालों ने नफरत की राजनीति को नकारा और आप को लगातार दूसरी बार बहुमत से सरकार बनाने का न्यौंता दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा, दिल्ली की राजनीति का विकास मॉडल सिर्फ केजरीवाल के पास है और जनता उनके काम को पसंद करती है।

    16 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण
    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सस्ती बीजली और साफ पानी उपलब्ध कराना ही सच्ची राजनीति है, दिल्ली वालों ने बता दिया कि अरविंद केजरीवाल ही हमारा बेटा है। चुनाव के दौरान नफरत फैलाई गई जिसे दिल्ली की जनता ने नकार दिया। प्रेस कॉन्फेंस में सिसोदिया ने बताया कि सीएम केजरीवाल को ही विधायक दल का नेता चुना गया है और वह 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

    कई मुख्यमंत्री हो सकते हैं शामिल
    सिसोदिया ने पूरी दिल्ली को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता दिया है। पार्टी के कुछ लोग चाहते थे कि यह समारोह पिछली बार की तरह 14 फरवरी को होना चाहिए लेकिन कुछ का मानना था कि यह रविवार को होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आ सकें। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में प्रचंड जीत के बाद AAP का बड़ा ऐलान, इस राज्‍य में सभी निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+