Manipur Violence: प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय मंत्री के घर को किया आग के हवाले

मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदर्शनकारियों ने यहां केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर को आग के हवाले कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को इंफाल के कोनबा में स्थित आरके रंजन सिंह के घर पर दंगाइयों ने देर रात आग लगा दी।

मणिपुर सरकार की ओर इस घटना की जानकारी दी गई है। सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनाकारियों के बीच हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो घरों में आग लगा दी। पिछले दो दिनों में प्रदेश में हिंसा फिर से काफी बढ़ गई है। गोलीबारी में लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

Manipur Violence:

मुख्मयंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि सरकार हर स्तर पर लोगों के साथ बातचीत कर रही है, जो भी लोग हिंसा में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता के अनुसार हम सबसे संपर्क कर रहे हैं, हर स्तर पर बातचीत कर रहे हैं।

मुझे भरोसा है कि प्रदेश के लोगों की मदद से हम जल्द से जल्द एक बार फिर से शांति बहाल करेंगे। यह कहना आसान नहीं होगा कि स्थिति जल्द ही सामान्य होगी, लेकिन हिंसा की घटनाएं कम हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 लोगों की मौत हो गई है, यह बेहद दुखद घटना है। दोषियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन शुरू हो चुका है। मैं प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि हम दोषियों के खिलाफ कानून के तहत जरूर कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि मणिपुर में मई माह से हिंसा भड़की है और अबतक जारी है। यह हिंसा ऑल ट्राइबल्स स्टूडेंट यूनियन के मार्च के दौरान भड़की थी। ये लोग मैतेई समुदाय को एसटी कैटेगरी में शामिल किए जाने के कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं।

मणिपुर हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि वह मैतेई समुदाय को एसटी कैटेगरी में शामिल करने पर विचार के। जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी। प्रदेश के हालात को देखते हुए इंटरनेट को 15 जून तक के लिए बंद कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+