Manipur Violence: संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे विपक्षी सांसद, राघव चड्ढा बोले- मणिपुर को बचाएं PM
मणिपुर की हिंसा को लेकर संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है। इस बीच सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का एक नया तरीका खोजा, जिसके तहत दोनों सदनों के सदस्य गुरुवार को काले कपड़े पहनकर पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने हाथ पर काली पट्टी बांधी।
मामले में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज INDIA गठबंधन के सांसदों ने फैसला किया है कि मणिपुर के लोगों पर हो रहे अत्याचार और वहां हो रही बर्बरता का विरोध करने के लिए हम काले कपड़े पहनेंगे। ये एक प्रतीकात्मक विरोध होगा ताकि ये संदेश दिया जा सके कि दुख की इस घड़ी में हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम सरकार को ये एहसास दिलाने की कोशिश करेंगे कि इस देश का अभिन्न अंग मणिपुर जल रहा है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह मणिपुर को बचाएं और अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाएं। इसके अलावा उन्होंने राज्य के सीएम को हटाने की भी मांग की।
वहीं कांग्रेस सांसद भी काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। मामले में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर के लोगों के घाव पर नमक छिड़क रहे हैं। जिस समय हम बोल रहे हैं कि वे मणिपुर जाकर देश की व्यवस्था संभाले, राष्ट्रहित में काम करें उस समय वे यहां भाषण दे रहे हैं। पहली बार हमें ऐसा PM मिला है, जो देश के एक हिस्से में आग लगने के बावजूद अपने भाषण में मग्न हैं। यह काला कपड़ा PM मोदी के अहंकार के खिलाफ है।
बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 2018 में प्रधानमंत्री ने कहा था कि 2023 में आप अविश्वास प्रस्ताव लाइए, वे तैयारी करके आए पर उसमें भी विविधता है। कांग्रेस पार्टी ने बिना किसी विपक्षी पार्टी से बातचीत किए अविश्वास प्रस्ताव दिया है। अविश्वास प्रस्ताव लाने से और काले कपड़े पहनने से कुछ नहीं होगा, बाद में काला पहनकर ही घूमना पड़ेगा। हमारे गृहमंत्री 3 दिन के लिए मणिपुर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications